फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटे को चोट लगने पर पति ने किया गुस्सा तो फांसी के फंदे से लटकी पत्नी !

Mon, 01 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Mon, 01 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
wife commit suicide after his husband angry on her
demo pic
दो वर्षीय बेटे खेलते-खेलते गिर पड़ा तो वहीं खड़ा युवक अपनी पत्नी झल्ला पड़ा। बेटे को चोट लगने पर युवक उसे अस्पताल ले गया। वहां से जब करीब घंटे भर बाद घर लौटा तो घर का नजारा देख सन्न रह गया। युवक की पत्नी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज का है। महिला का मायका वाराणसी में है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
wife commit suicide after his husband angry on her
suicide

 राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के न्यू कालोनी में रविवार को दोपहर बाद विवाहिता का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। कुछ घंटे पहले पति ने दो साल के बेटे को चोट लगने पर लापरवाही के लिए उसको डांटा था। वह बेटे का इलाज कराकर लौटा तो घटना की जानकारी हुई। 
 
wife commit suicide after his husband angry on her
hanged

जौनपुर के शाहगंज निवासी विक्रम सिंह बैंक आफ बड़ौदा शाखा राबर्ट्सगंज में पीओ थे। पांच दिसंबर 2015 को सामने घाट लंका, वाराणसी निवासी आकांक्षा (25) से उसकी शादी हुई थी। वह न्यू कालोनी में किराए पर मकान लेकर पत्नी, मां और दो वर्षीय बेटे कीशू के साथ रहते थे। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे कीशू कुर्सी से गिर गया। इससे उसकी नाक में चोट लग गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
wife commit suicide after his husband angry on her
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
इस पर विक्रम ने पत्नी को बच्चे का ख्याल न रखने की बात कहते हुए डांटा और मां के साथ बेटे को लेकर इलाज कराने चला गया। दो बजे के करीब लौटा तो अंदर से दरवाजे की कुंडी लगी थी। आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजे को कई बार हिलाकर कुंडी खोल ली। कमरे में पहुंचने पर आकांक्षा का शव फंदे से लटकता मिला। 

 
विज्ञापन
wife commit suicide after his husband angry on her
यूपी पुलिस
खबर पाकर पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। शाम चार बजे पुलिस को जानकारी दी गई।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मायके के लोगों को सूचना दे दी गई है। प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed