फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: कोरोना के साए और वैक्सीन के इंतजार में बीता साल, 349 लोगों ने वाराणसी में कोरोना से तोड़ा दम

Sat, 26 Dec 2020 01:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Dec 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2020: Year passed waiting for corona vaccine 349 people broke from corona in Varanasi
वाराणसी Year Ender 2020

साल 2020 पूरे देशवासियों के लिए कष्टदायी रहा। मार्च से ही कोरोना का संक्रमण ऐसा फैला कि अभी तक इससे उबरपाना मुश्किल लगता है। वाराणसी में भी इसका असर पड़ा है। आम आदमी तो कोरोना से जंग लड़ ही रहा था, लेकिन सबसे अहम भूमिका स्वास्थ्य विभाग की रही। डॉक्टर हो या पैरामेडिकल स्टॉफ सभी ने अपनी जिम्मेदारियों की निर्वहन बखूबी किया और अब भी कर रहे हैं। हालांकि कोरोना से जंग में सफलता के लिए अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों की टीम भी जूझती रही। कोरोना की जंग लड़ते लड़ते एडिशनल सीएमओ डॉ. जंगबहादुर के साथ ही होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी को भी जंग हारनी पड़ी।

Year Ender 2020: Year passed waiting for corona vaccine 349 people broke from corona in Varanasi
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

21 मार्च को मिला पहला कोरोना मरीज
जिले में कोरोना का पहला मरीज 21 मार्च को संक्रमित हुआ। इसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। दूसरा मरीज भी 28 मार्च को मिला। इसके बाद न केवल स्वास्थ्य विभाग, बल्कि जिला प्रशासन भी मुस्तैद हो गया। कोविड अस्पताल बनाने के साथ ही वहां स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई। इसके बाद तो एक के बाद एक मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया जो अब तक जारी है।

Year Ender 2020: Year passed waiting for corona vaccine 349 people broke from corona in Varanasi

जमातियों और परिजनों पर रही विशेष नजर
कोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में ही जमातियों और उनके संपर्क में आए परिवारीजनों पर विशेष नजर रखी गई। दिल्ली में जमातियों के संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद से ही स्थानीय स्तर पर जांच शुरू हो गई। एक के बाद एक जमाती और उनके संपर्क वालों की जांच हुई तो धीरे-धीरे संख्या 100 के पार पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2020: Year passed waiting for corona vaccine 349 people broke from corona in Varanasi
शहर में किया था रूट मार्च। - फोटो : अमर उजाला।

मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा को 2020 में कई सुविधाएं मिलीं। इसमें कोरोना से जंग लड़ने के लिए कोरोना लैब की सौगात मिली। इसके बाद न केवल वाराणसी बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को जांच में सहूलियत हुई। यही नहीं यहां इमरजेंसी में आठ बेड का आईसोलेशन वार्ड भी बनाया गया। यहां अस्पताल में आने वाले संदिग्ध मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी सहित अन्य जगहों पर आने वाले मरीजों के लिए वेंटीलेटर भी मिला।

विज्ञापन
Year Ender 2020: Year passed waiting for corona vaccine 349 people broke from corona in Varanasi
लॉकडाउन में घूमने वालों से पुलिस करती थी पूछताछ। - फोटो : अमर उजाला।

जिला महिला अस्पताल
जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में गर्भवती महिलाओं, बच्चों के सेहत की जांच के लिए एमसीएच विंग का लोकार्पण भी 2020 में हुआ। इसके बाद यहां कोरोना संदिग्ध गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर इलाज की सुविधा भी शुरू हो गई। जांच के लिए उपकरण भी आए हैं। अब नए साल में इसके सामान्य तरीके से संचालन शुरू होने की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed