फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मालवीय जयंती पर फूलों से सजी महामना की बगिया, दीपों से जगमग हुआ भवन

Sat, 26 Dec 2020 12:34 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Sat, 26 Dec 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Malaviya Jayanti Mahamana garden illuminated with lamps special aarti at Assi Ghaat Varanasi
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर पूरा बीएचयू परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। मालवीय भवन से लेकर महिला महाविद्यालय चौराहा, एलडी गेस्ट हाउस तक की सड़कों पर दीप जलाकर महामना को याद किया गया। उधर मालवीय भवन की रंग-बिरंगी फूलों से इस तरह की सजावट की गई थी, लोग खुद ही इधर देखने चले आ रहे थे।

Malaviya Jayanti Mahamana garden illuminated with lamps special aarti at Assi Ghaat Varanasi
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

महामना जयंती समारोह की शुरूआत मालवीय भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र के संयोजन में आयोजित मालवीय दीपावली में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने पंच दीप जलाकर महामना के आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद कुलगुरु प्रो. वीके शुक्ला, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह आदि ने भी दीप प्रज्ज्वलित किया। उधर राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में भी दीप जलाए गए। इस दौरान प्रो. उपेंद्र त्रिपाठी, प्रो. उपेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Malaviya Jayanti Mahamana garden illuminated with lamps special aarti at Assi Ghaat Varanasi
मालवीय भवन में दीपोत्सव। - फोटो : अमर उजाला।

भाजपा महानगर महामना मंडल की ओर से मालवीय जयंती पर लंका स्थित मालवीय प्रतिमा की भाजपाइयों ने सफाई कर दूध से स्नान कराया। प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह के नेतृत्व में चले स्वच्छता अभियान में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, जगन्नाथ ओझा, रविंद्र सिंह, आदि लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaviya Jayanti Mahamana garden illuminated with lamps special aarti at Assi Ghaat Varanasi
जयंती पर अस्सी घाट पर सुबह-ए-बनारस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते कुलपति प्रो टीएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

अस्सी घाट पर महामना की जीवनयात्रा से काशी की जनता रूबरू हुई। महामना के जीवन से जुड़े चित्रों में उनकी सादगी, विचार और दूरदर्शिता के दर्शन कर लोग धन्य हुए। घाट पर आने वाले लोगों के लिए प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी रही और लोगों ने इसे सराहा भी। साथ ही काव्य पाठ और संगीत के माध्यम से महामना को नमन किया गया। 

विज्ञापन
Malaviya Jayanti Mahamana garden illuminated with lamps special aarti at Assi Ghaat Varanasi
अस्सी घाट पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

महामना की जयंती के अवसर पर आश्रय सेवा संस्थान, क्षेत्रीय अभिलेखागार और संस्कृति विभाग की ओर से सुबह ए बनारस के मंच पर भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर महामना के मानस पुत्रों का सम्मान, कवि सम्मेलन एवं चित्र व अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ महामना के चित्र एवं मंगल कलश पर पुष्पार्चन से हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed