कपिल शर्मा (Kapil Sharma) एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, टेलीविजन प्रस्तोता, अभिनेता और निर्माता हैं। कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उनके पिता जितेन्द्र कुमार पुंज पंजाब पुलिस में एक हेड कांस्टेबल थे, जबकि उनकी मां जनक रानी एक गृहिणी थीं। कपिल शर्मा के भाई का नाम अशोक कुमार शर्मा है, जो पुलिस कांस्टेबल है और एक बहन है जिनका नाम पूजा पवन देवगन है। उन्होंने अमृतसर, पंजाब के खलसा कॉलेज से अपनी पढाई पूरी की है ।
उन्होंने जून 2013 से जनवरी 2016 तक एक कॉमेडी शो “कॉमेडी नाइट्स विद कपिल” (Comedy nights with Kapil) कि मेज़बानी की। वर्तमान में वह सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविज़न के 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) नामक एक कॉमेडी शो की मेज़बानी कर रहे हैं।
वर्ष 2007 में कपिल शर्मा ने कॉमेडी रिएलिटी शो “द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज” (The Great Indian Laughter Challenge) जीतने के बाद प्रसिद्धि प्राप्त की, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। उन्होंने पहले एचएएच वन चैनल पर पंजाबी शो हसदे हसंदे रवो में काम किया था।
उन्होंने सोनी के कॉमेडी सर्कस में भाग लिया और शो के छह सत्रों में जीत हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 6 की मेजबानी की और एक और कॉमेडी शो छोटे मियां भी आयोजित किया।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।