सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   10 Crore rupee Credited to Woman Account in Mainpuri

UP: खाते में आए 10 करोड़, खेत में गेहूं काट रही महिला के उड़े होश; मोबाइल पर मैसेज देख पति को भी नहीं हुआ यकीन

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Arun Parashar Updated Thu, 26 Mar 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मैनपुरी जिले में एक महिला के खाते में अचानक से करोड़ों रुपये का बैलेंस दिखने लगा। ये देख महिला के होश उड़ गए। परिजन को भी यकीन नहीं हुआ। 

10 Crore rupee Credited to Woman Account in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां के गांव देवगंज की महिला बृहस्पतिवार को खेत पर काम कर रही थी। तभी मोबाइल पर एक मैसेज को देख कर होश उड़ गए। महिला के खाते में 10 करोड़ रुपये आ गए थे। परिजन का कहना है कि बैंक से जानकारी करेंगे।
Trending Videos


थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी सीता देवी बृहस्पतिवार को परिवार के अन्य लोगों के साथ खेत में गेहूं काट रही थीं। तभी उनके मोबाइल पर मैसेज आया, महिला ने मैसेज खोला तो पहले तो यकीन नहीं हुआ, महिला के खाते में करोड़ों का बैलेंस दिखाई दे रहा था। उसने पति को बुला कर मैसेज दिखाया तो वह भी आश्चर्यचकित हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता के खाते में 9.99 करोड़ से अधिक रुपये आ चुके थे। महिला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, इस बीच परिजन ने खाते से किसी प्रकार की छेड़छाड़ करने से रोक दिया। सीता ने बताया कि बैंक खुलने पर रुपये के बारे में जानकारी करेगी। इसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें-रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: ट्रेन और प्लेटफाॅर्म के बीच में फंसा एयरफोर्स जवान, चीखते लोग; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed