{"_id":"685e1013f964a4ccf608021f","slug":"50-years-of-emergency-vasundhara-raje-scindia-s-statement-said-congress-wanted-to-enslave-an-independent-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल के 50 साल: वसुंधरा राजे सिंधिया का बयान, बोलीं- आजाद देश को गुलाम बनाना चाहती थी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल के 50 साल: वसुंधरा राजे सिंधिया का बयान, बोलीं- आजाद देश को गुलाम बनाना चाहती थी कांग्रेस
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Jun 2025 08:59 AM IST
सार
भाजपा ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रदर्शनी लगाई। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आईं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस आजाद देश को गुलाम बनाना चाहती थी।
विज्ञापन
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि आपातकाल में कांग्रेस के अन्याय और अत्याचार को देश कभी नहीं भूल सकता। कांग्रेस आजाद देश को गुलाम बनाना चाहती थी।
आपातकाल के काले अध्याय के 50 साल पूरे होने पर भाजपा ने आरबीएस काॅलेज स्थित राव कृष्णपाल सिंह सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया। पूर्व मुख्यमंत्री सिंधिया ने भाजपा की वरिष्ठ नेता दिवंगत विजयाराजे सिंधिया को 19 माह तक जेल की कोठरी में रखे जाने का वृतांत सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि वह घुटने टेक दें और कांग्रेस में शामिल हो जाएं, लेकिन उन्होंने लोकतंत्र बचाने के लिए समझौता करना स्वीकार नहीं किया।
ये भी पढ़ें - Circle Rate: आगरा में सर्किल रेट की नई सूची जारी, जानिए कहां सबसे महंगी और कहां सस्ती है जमीन
Trending Videos

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेसी प्रधानमंंत्री के आपातकाल लागू करने के इस दिन को संविधान हत्या दिवस घोषित करने का कारण यही है कि आने वाली पीढ़ियों को कांग्रेस की करतूतें याद रहें। कांग्रेस आज भी यही मानती है कि देश में सत्ता केवल एक ही परिवार के लोगों को मिलनी चाहिए। युवा पीढ़ी को यह बताना जरूरी है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितने लोगों ने यातनाएं सहीं। जेल काटी। लेकिन, कांग्रेस का रवैया नहीं बदला है।
सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 8 साल पहले तक गुंडाराज था लेकिन सीएम योगी ने प्रदेश को विकास के रास्ते में लाकर दिखाया है कि जनता क्या चाहती है। इसके पहले विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने आपातकाल में अपने जेल में बिताए दिनों के बारे में बताया। कहा कि आपातकाल में नाखून तक खिंचवा लिए गए। जबरन नसबंदी कराई गईं। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आपातकाल को लोकतंत्र का गला घोंटने वाला काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि लालू यादव और मुलायम सिंह यादव भी जेल गए, लेकिन मीसा भारती और टीपू सुल्तान किसके साथ बैठे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: छठवीं पास का ऐसा कारनामा...कंबोडिया और कजाकिस्तान से संपर्क, कमाई का खोजा ऐसा तरीका; पुलिस भी हैरान
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, पक्षालिका सिंह, अंजुला माहौर, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, हेमंत भोजवानी, सत्यदेव दुबे, मुनेंद्र जादौन, सुनील कर्मचंदानी, रोहित कत्याल, सुमित उपाध्याय आदि थे।
ये भी पढ़ें - UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें - UP: गणित का शिक्षक गिरफ्तार...छात्रा के सामने रखी थी घिनौनी शर्त, मजबूरी में उसने उठाया ये कदम
इनका किया स्वागत
लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजवीर सिंह, अश्वनी ग्रोवर, बनवारी लाल वर्मा, अशोक भाटिया, धनराज कर्मचंदानी, महेश चंद, नारायण सिंह, नरेंद्र जग्गा, जगदीश प्रसाद, अशोक कोटिया, कृष्णगोपाल कपूर, संजय गोयल, जगदीश प्रसाद, योगेंद्र कुमार शर्मा, गणेश चंद, पंकज भाटिया, राजेश कुमार महाजन, भुवनेश दत्त अरोरा आदि को सम्मानित किया गया।