{"_id":"69d80ec3bda74928170479d5","slug":"a-bloody-land-dispute-erupted-leaving-14-injured-in-stone-pelting-from-rooftops-two-families-clashed-in-barna-village-fatehabad-causing-widespread-panic-agra-news-c-421-1-sagr1008-5410-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, छतों से पथराव में 14 लहूलुहान, फतेहाबाद के बरना गांव में एक ही परिवार के दो पक्ष आए आमने-सामने, गांव में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, छतों से पथराव में 14 लहूलुहान, फतेहाबाद के बरना गांव में एक ही परिवार के दो पक्ष आए आमने-सामने, गांव में मची अफरातफरी
विज्ञापन
बरना गांव में मारपीट के दौरान छतों से पथराव करते लोग स्रोत वीडीयो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के बरना गांव में बृहस्पतिवार सुबह जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चले। छतों से एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत 14 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बुरी तरह घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक गांव बरना में अमर सिंह पक्ष का परिवार के ही मोहन सिंह पक्ष से काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे करीब जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के लोगों ने छतों से पथराव किया। पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। खूनी संघर्ष में कृष्णकांत पुत्र दीपचंद, मोहन सिंह, दीपचंद पुत्र मेवाराम, वीरेंद्र, मनीष, मनोज, भगवान देवी पत्नी दीपचंद, अमित के अलावा दूसरे पक्ष से मीरा देवी पत्नी अमर सिंह, बलवीर, पुरषोत्तम, संतोष पुत्र अमर सिंह, ममता देवी पत्नी पुरषोत्तम, मिथलेश पुत्री अमर सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया है। घायलों में मोहन सिंह की हालात गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए आगरा एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि जमीन को लेकर एक ही परिवार के लोगों में मारपीट हुई है। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फोटो ABCD 1 दोनों पक्षों के घायल सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती
फोटो ABCD 2 छतों से पथराव करते लोग,स्रोत वीडीयो ग्रेव
Trending Videos