सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused involved in misbehave young women apologies by holding their ears

शोहदों को सबक: रास्ता रोककर युवतियों से छेड़छाड़, पुलिस को देख आरोपियों ने पकड़े कान; बोले- अब नहीं करेंगे ऐसा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 17 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
सार

युवतियों से छेड़छाड़ करने के आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ढूंढ़ निकाला। पुलिस को देख आरोपियों ने कान पकड़ लिए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। 

accused involved in misbehave young women apologies by holding their ears
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में युवतियों का रास्ता रोककर धमकाने के आरोपियों को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने युवतियों से छेड़छाड़ की थी। विरोध पर परिजन को भी धमकाया था। थाने में आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी। कहा कि अब कभी ऐसा नहीं करेंगे।
Trending Videos


घटना 12 मार्च की रात दो बजे की है। सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती सहेली के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। दोनों स्कूटी पर सवार थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। रास्ते में बाइक आगे लगाकर दोनों को रोक लिया। एक युवक ने पीड़िता के पैर पर पैर रख दिया। इसके बाद अभद्रता शुरू कर दी। युवती ने अपने चाचा को फोन मिला दिया। इस पर युवक ने फोन छीन कर चाचा को भी धमकाया और गालीगलौज की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी भाग गए। मामले में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें बाइक का नंबर मिल गया। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी सदर इमरान अहमद का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी दयानंद नगर कॉलोनी, देवरी रोड निवासी चित्रांश वर्मा और मोहित है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed