सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Construction Negligence Questioned: Water Erupted During Excavation, Authorities Ignored Warnings Before

UP: खुदाई में जमीन से निकला था पानी, विभागों ने फीर भी नहीं ली सुधि; भैरों बाजार हादसे की इनसाइड स्टोरी

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के भैरों बाजार क्षेत्र में निर्माण के दौरान बेसमेंट खुदाई में जमीन से पानी निकलने के बावजूद विभागों द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर गंभीर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि नियमों की अनदेखी कर निर्माण जारी रहा, जिसके चलते बैंक भवन ढहने जैसी घटना सामने आई।

Agra Construction Negligence Questioned: Water Erupted During Excavation, Authorities Ignored Warnings Before
भैरों बाजार हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के भैरों बाजार में बैंक के ढहने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने एडीए, नगर निगम और खनन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया कि जर्जर भवन और मकानों को बिल्डर खरीदकर माॅल और दुकानें बना रहे हैं। नियमों की अनदेखी हो रही है। जिस मॉल की वजह से हादसा हुआ, उसमें डेढ़ महीने पहले बेसमेंट की खुदाई के दाैरान जमीन से पानी निकल आया था। इसके बावजूद संबंधित विभागों ने संज्ञान नहीं लिया और हादसा हो गया।
Trending Videos

क्षेत्रीय निवासी अपूर्व शर्मा ने आरोप लगाया कि एडीए में सेटिंग का खेल चल रहा है। काम के दौरान जमीन को इतना खोदा गया कि जमीन से पानी निकल आया। पानी निकालने के लिए बिल्डर ने उसे सड़क पर बहा दिया। इसके बावजूद संबंधित विभागों ने कोई जानकारी नहीं ली। बैंक के बगल में 40 फीट तक खुदाई की गई। भैरों बगीची के लोगों ने बताया कि रात में मशीन चलने से उनके घरों में लगता है कि भूकंप आ गया है। बिल्डर होने की वजह से कोई कुछ बोलता नहीं है। रात में बड़े वाहनों से मलबा भी हटाया जाता है। कार्यस्थल पर ही निर्माणाधीन माॅल के प्रोजेक्ट का बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दहशत में आ गए दुकानदार
चंद्रशेखर ने बताया कि बैंक के सामने ही उनकी सैलून की दुकान है। वह दुकान में बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज आई। इससे डर गए। काफी देर तक बैंक के पास नहीं गए। बाद में पुलिस के आने पर देखा। पता चला कि बैंक का भवन ढह गया। कर्मचारी बाहर की तरफ भाग रहे थे।
 

ग्राहकों को सताई लाॅकर की चिंता
ग्राहक मीरा ने बताया कि 40 साल से बैंक में लाॅकर है। हादसे की जानकारी पर वो आईं। उन्हें बैंककर्मियों ने लाॅकर के सही होने के बारे में बताया। तब वो वापस गईं। गांधी नगर निवासी अनुराग भी अपने भाई के साथ पहुंचे। उनका बैंककर्मियों से विवाद हो गया। वह अपना लाॅकर देखना चाहते थे। मगर हादसे की वजह से बैंक में नहीं जाने दिया। इसी तरह कई और लोग भी लॉकर की चिंता में पहुंचे और इधर-उधर भटकते दिखे।

पुलिस तैनात, काम रहेगा प्रभावित
उधर, हादसे की वजह से बैंक में काफी दिन काम प्रभावित रह सकता है। बगल में बेसमेंट की खुदाई की वजह से काम करना सुरक्षित नहीं है। उधर, मलबे में बैंक से संबंधित दस्तावेज और कंप्यूटर भी दब गए। बाद में कर्मचारियों ने बाकी दस्तावेजों को बाहर निकाला। हालांकि लाॅकर और करेंसी चेस्ट सुरक्षित हैं। बैंक के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed