सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Farmers Forced to Sell Moong at Lower Prices as Government Procurement Centres Yet to Open

UP: किसानों को बड़ा झटका, सरकारी खरीद शुरू न होने से सस्ते में बिक रही मूंग; इतना मिल रहा दाम

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 25 Jun 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में सरकारी मूंग खरीद केंद्र शुरू न होने से किसान अपनी उपज 7000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बाजार में बेचने को मजबूर हैं। किसानों और किसान नेताओं ने शासन से जल्द खरीद केंद्र खोलने की मांग की है ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।

Agra Farmers Forced to Sell Moong at Lower Prices as Government Procurement Centres Yet to Open
मूंग
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में मूंग खरीद केंद्र नहीं खुलने से किसान अपनी उपज कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। सरकारी खरीद शुरू न होने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिचपुरी क्षेत्र के गांव अंगूठी के पूर्व प्रधान कृष्णवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि उन्होंने एक बीघा में मूंग की खेती की थी, जिसमें करीब डेढ़ क्विंटल उत्पादन हुआ। खरीद केंद्र खुलने की उम्मीद में कुछ समय इंतजार किया लेकिन खरीद शुरू न होने पर उन्हें अपनी उपज किरावली अनाज मंडी में 7300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेचनी पड़ी।


ये भी पढ़ें -   आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे...इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं, किरावली क्षेत्र के गांव महुअर के युवा किसान संदीप शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस बार सात बीघा में मूंग की खेती की थी, जिसमें करीब सात क्विंटल पैदावार हुई। खरीद केंद्र नहीं खुलने पर उन्होंने पूरी उपज किरावली अनाज मंडी में 7310 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेच दी। किसान-मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि आगरा जिले में इस वर्ष करीब 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग की खेती हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: आधार बनवाना हुआ आसान, अब बायोमेट्रिक और अपडेट की सुविधा आपके घर तक; जानिए पूरी प्रक्रिया और शुल्क


गत वर्ष 15 जून से सरकारी खरीद शुरू हो गई थी जबकि इस बार जून का तीसरा सप्ताह बीतने के बाद भी अभी तक खरीद केंद्र संचालित नहीं किए गए हैं। इसके चलते किसान 7000 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बाजार में फसल बेचने को विवश हैं। रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर, नरेंद्र बघेल, सतवीर रावत और संजीव शर्मा ने शासन से शीघ्र खरीद केंद्र खोलने की मांग की है।


एआर कोऑपरेटिव सतीश कुमार ने बताया कि मूंग खरीद केंद्र शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से शासन को दो बार डीओ पत्र भेजे जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने प्रमुख सचिव कृषि को पत्र भेजकर खरीद केंद्र शुरू कराने का अनुरोध किया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed