{"_id":"6a2a3df98c861c136204d620","slug":"agra-metro-work-accelerates-service-road-closed-between-rambagh-and-shahdara-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा मेट्रो का काम तेज, रामबाग-शाहदरा सर्विस रोड बंद; अगले साल जून तक पूरा होगा कॉरिडोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा मेट्रो का काम तेज, रामबाग-शाहदरा सर्विस रोड बंद; अगले साल जून तक पूरा होगा कॉरिडोर
Thu, 11 Jun 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:17 AM IST
सार
मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज कर दिया गया है। ट्रैक और पिलर निर्माण के चलते सर्विस रोड बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
रामबाग-शाहदरा सर्विस रोड बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रामबाग से शाहदरा तक ट्रैक निर्माण का कार्य तेज कर दिया है। ट्रांस यमुना कॉलोनी से शाहदरा तक सर्विस रोड बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वाहनों को घुमाकर ले जाना पड़ रहा है।
मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। यह 16 किमी लंबा है और इसमें 14 स्टेशन बन रहे हैं। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो ट्रैक बन रहा है। आगरा कैंट से वाटर वर्क्स तक 80 फीसदी ट्रैक बन गया है। स्टेशन बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें रामबाग से शाहदरा तक अभी ट्रैक बनाने के लिए खुदाई चल रही है। इसके लिए रामबाग से शाहदरा तक सर्विस रोड बंद कर दिया है।
पिलर की खुदाई के लिए मशीनें भी बढ़ा दी हैं। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर दो चरणों में बन रहा है। आगरा कैंट से आगरा काॅलेज तक दिसंबर तक मेट्रो चलने लगेगी। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल जून में मेट्रो चलेगी। ट्रैक का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
अगले महीने से चलेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक बन रहा है। इसमें अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक ही मेट्रो चल रही है। एसएन, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रैक बन गया है। सभी ट्रायल भी पूरे हो गए हैं। 20 जून को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त नीलाभ्र सेनगप्ता के आने की संभावना है। अभी ये कानपुर में मेट्रो ट्रैक की सुरक्षा ऑडिट कर रहे हैं। यहां मेट्राे ट्रैक की सुरक्षा ऑडिट कर रिपोर्ट देंगे। इसके बाद जुलाई से आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर मेट्रो के साथ आगरा मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं।