{"_id":"6a7565981fc6986918029b0f","slug":"agra-misdeed-and-blackmail-case-accused-arrested-within-24-hours-of-fir-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती से दरिंदगी: मजबूर कर मंदिर में रचाई शादी, फिर भी न रुका दरिंदा; हैवानियत की हदें कर दीं पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दरिंदगी: मजबूर कर मंदिर में रचाई शादी, फिर भी न रुका दरिंदा; हैवानियत की हदें कर दीं पार
Fri, 07 Aug 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:26 AM IST
सार
आगरा में युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया, धमकाकर मंदिर में शादी की और बाद में घर में घुसकर भी दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगर के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर युवती को धमकाकर मंदिर में शादी करने और बाद में घर में घुसकर दुष्कर्म करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाथरस रोड स्थित वन सिटी कॉलोनी के पास से प्रशांत गौतम पुत्र रामेश्वर गौतम निवासी सती नगर को गिरफ्तार कर लिया। वह मूलरूप से नगला हरदासी, थाना बरहन का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप
पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को युवती ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि जनवरी में प्रशांत गौतम ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवती का आरोप है कि धमकाकर आरोपी ने उससे मंदिर में शादी भी कर ली।
पुलिस ने बताया कि चार अगस्त को युवती ने थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि जनवरी में प्रशांत गौतम ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा। युवती का आरोप है कि धमकाकर आरोपी ने उससे मंदिर में शादी भी कर ली।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके बावजूद आरोपी उसे अश्लील संदेश भेजकर परेशान करता और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि 12 जुलाई को आरोपी उसके घर में घुस आया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह लगातार उसका उत्पीड़न करता रहा।