{"_id":"6a7cddd7aaa631f92703c999","slug":"agra-news-bhupendra-singh-chaudary-agra-news-c-25-1-agr1035-1132180-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर, जलभराव का हो स्थायी समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 48 घंटे में बदलें खराब ट्रांसफॉर्मर, जलभराव का हो स्थायी समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। प्रदेश के एमएसएमई एवं जिले के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को नवीन सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खराब ट्रांसफॉर्मर हर हाल में 48 घंटे के भीतर बदले जाएं। मंत्री ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
प्रभारी मंत्री ने पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) को निर्देश दिए कि पंचायत सचिव जलभराव वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर निदान सुनिश्चित करें। सरकारी स्कूलों की भूमि सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल बनवाने, निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में संरक्षित करने और जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 10 लाख से अधिक कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के कार्ड भी शामिल हैं। अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। वहीं, एमएसएमई मंत्री ने ओडीओपी व युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बैंकों को जल्द ऋण वितरण करने को कहा।
विज्ञापन
इन बिंदुओं पर भी समीक्षा
-खाद्यान्न व रोजगार: खाद्य सुरक्षा योजना में राशन कार्डों की लगभग शत-प्रतिशत आधार सीडिंग व प्रमाणीकरण। मनरेगा के तहत 5.31 लाख मानव दिवस का सृजन।
-कृषि व पशुपालन: पीएम किसान सम्मान निधि, पशु टीकाकरण, ईयर टैगिंग और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना।
- शिक्षा व जल: स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, जल जीवन मिशन (हर घर जल) और नमामि गंगे/सीवरेज परियोजना। -समाज कल्याण: लखपति दीदी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वृद्धावस्था/दिव्यांगजन पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और पारिवारिक लाभ योजना। राजस्व वादों का निस्तारण।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
सर्किट हाउस में शाम 4.30 बजे प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से वार्ता करते सुशासन और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की सरकारी नीति को दोहराया। उन्होंने आगरावासियों से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराकर हर-घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। बैठक में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, छोटेलाल वर्मा, एमएलसी विजय शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, डीएम मनीष बंसल और सीडीओ प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।