सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Police Arrest Four More Members of Conversion Gang

धर्मांतरण गिरोह के चार और सदस्य गिरफ्तार: नाैवीं पास परवेज करता था फंडिंग, 12वीं पास मौलाना बनाता था निकाहनामा

संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 01 May 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के आगरा में पुलिस ने धर्मांतरण गिरोह के चार और सदस्यों को पकड़ा है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में चाैंकाने वाली जानकारी हाथ लगी हैं। पकड़े गए आरोपियों में कोई गिरोह को फंडिंग कराने का काम करता था तो कोई निकाहनामा तैयार करता था। 

Agra Police Arrest Four More Members of Conversion Gang
गिरोह के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने धर्मांतरण गैंग में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सदर क्षेत्र की दो बहनों को मुक्त कराया गया था। धर्मांतरण गैंग से जुड़े 14 आरोपी गिरफ्तार हुए थे और एक दर्जन युवतियां इनके चंगुल से छुड़वाई गई थी। 
Trending Videos


विवेचना के दौरान कनाडा में रह रहे भोपाल निवासी दाऊद के घर की कुर्की की गई थी। जांच के दाैरान पुलिस के सामने और आरोपियों के नाम प्रकाश में आए। साउथ ईस्ट दिल्ली निवासी नाैवीं पास तालमीज उर रहमान दिल्ली में जूते का काम करने की आड़ में दूसरे देशों के नेटवर्क के जरिए धर्मांतरण की फंडिंग और अन्य काम कर रहा था। वह दाऊद के सीधे संपर्क में था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा आरोपी 12वीं पास मौलाना हसन मोहम्मद महिलाओं के निकाहनामे तैयार करवाकर धर्मांतरण के बाद युवतियों का निकाह करवाता था। इनका साथी परवेज अख्तर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए पास है और कंप्यूटर हार्डवेयर की दुकान चलाता है। परवेज इस्लाम धर्म की किताबें लिखता था और दूसरे धर्मों की कमियां निकालकर उन्हें किताबों में लिखकर युवाओं को मुस्लिम धर्म की ओर आकर्षित करता था। 

इनका साथी जतिन कपूर उर्फ जाशिम कपूर एमबीए पास है और वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करता है। जतिन धर्म परिवर्तन कर चुका है। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है और युवाओं को ब्रेन वाश कर धर्म परिवर्तित कराने के लिए प्रेरित करता था। सभी को जेल भेजा गया है और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/agra-police-arrest-four-more-members-of-conversion-gang-2026-05-01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed