{"_id":"69d420fb0be51d57820b282a","slug":"ambedkar-statue-damaged-in-korai-azad-samaj-party-creates-ruckus-agra-news-c-25-1-agr1008-1029095-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कोरई में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आजाद समाज पार्टी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कोरई में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आजाद समाज पार्टी ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
किरावली के गांव कोरई में सोमवार आम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने कू बाद जुटे उनके अनुयायी फोटो
विज्ञापन
किरावली। थाना किरावली के गांव कोरई में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहसीलदार ने नई प्रतिमा लगवाने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
गांव कोरई के प्रधान उमेश कुमार उर्फ बंटी सिसौदिया ने बताया कि सोमवार को 14 अप्रैल की तैयारी के लिए गांव के ही राजू, आकाश, भूपेंद्र, बृजेश चौधरी के साथ आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर सफाई एवं समतल करने पहुंचे थे। तभी प्रतिमा के चश्मा एवं हाथ क्षतिग्रस्त दिखा। इसकी सूचना पुलिस एवं तहसील प्रशासन को दी गई। मौके पर तहसीलदार किरावली दीपांकर राजस्वकर्मियों और पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इसी दौरान आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि पहले ही ऐसी घटना हो चुकी है।
मामले में तहसीलदार किरावली दीपांकर ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की नई प्रतिमा अछनेरा से मंगाई जा रही है। वहीं, ग्राम प्रधान उमेश कुमार उर्फ बंटी सिसौदिया ने बताया कि आंबेडकर पार्क में 10 लाख की लागत से बाउंड्रीवाल और पौधे रोपे जाने के लिए टेंडर हो गया है। मौके पर राजकुमार बौद्ध, विक्की आजाद, सुशांत बौद्ध, सौरभ, जगदीश बघेल, दयाल, आमिर उस्मान, बाजिद अहमद, सत्य पाल, वेताल पहलवान, बलवीर आजाद आदि मौजूद रहे।
Trending Videos