{"_id":"6a8348f0f36c0b4b4d0274ea","slug":"applications-for-424-plots-in-greater-agra-rejected-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर आगरा: टूट न जाए प्लाॅट का सपना, 424 भूखंडों के आवेदन निरस्त; ADA ने दिया आखिरी माैका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर आगरा: टूट न जाए प्लाॅट का सपना, 424 भूखंडों के आवेदन निरस्त; ADA ने दिया आखिरी माैका
Tue, 18 Aug 2026 06:01 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:01 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण को पंजीकरण अवधि के बाद प्राप्त 424 ऑनलाइन आवेदनों की जांच में खामियां मिली हैं। गंगापुरम में 277 आवेदनों में त्रुटियां पाई गई हैं। नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) योजना के अंतर्गत 147 आवेदनों में आपत्तियां मिली हैं। इन आवेदनों को निरस्त श्रेणी में रखा है।
विज्ञापन
ग्रेटर आगरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर आगरा में विकसित हो रहे गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए 29 जुलाई तक प्राप्त 2176 में 424 आवेदन जांच के बाद निरस्त हो गए। निरस्त आवेदनों में 24 अगस्त तक त्रुटि सुधार का मौका है। 1 और 2 सितंबर को पात्र आवेदकों के बीच लॉटरी ड्रॉ से भूखंडों का आवंटन होगा।
रायपुर और रहनकलां में 450 हेक्टेयर में ग्रेटर आगरा आवासीय परियोजना शुरू हो गई है। पहले चरण में गंगापुरम टाउनशिप और नर्मदापुरम टाउनशिप में आवासीय भूखंडों के लिए 29 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक केवल ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। गंगापुरम में 908 भूखंडों के लिए 1605 और नर्मदापुरम में 718 भूखंडों के लिए 571 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

दोनों टाउनशिप में एलआईजी, एमआईजी-1, एमआईजी-2, एचआईजी-1 और एचआईजी-2 श्रेणी के भूखंड शामिल हैं। एडीए उपाध्यक्ष एम अरूनमोली ने बताया कि पंजीकरण अवधि के बाद प्राप्त 424 ऑनलाइन आवेदनों की जांच में प्राधिकरण को खामियां मिली हैं। गंगापुरम में 277 आवेदनों में त्रुटियां पाई गई हैं। नर्मदापुरम टाउनशिप (टी-7) योजना के अंतर्गत 147 आवेदनों में आपत्तियां मिली हैं। इन आवेदनों को निरस्त श्रेणी में रखा है। त्रुटियों और कमियों वाली सूची प्राधिकरण के नोटिस बोर्ड तथा आधिकारिक वेबसाइट पर चस्पा एवं अपलोड कर दी गई है।
ऐसे करें त्रुटि सुधार
जिन आवेदकों के पंजीकरण फॉर्म में कमियां हैं, वे आवेदक जनहित पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके 24 अगस्त 2026 तक सुधार कर सकते हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस निर्धारित तिथि के बाद किसी भी त्रुटि का संशोधन किया जाना संभव नहीं होगा।

सूरसदन में होगा लॉटरी ड्रॉ
पात्र आवेदकों के बीच भूखंडों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। गंगापुरम टाउनशिप का लॉटरी ड्रॉ 1 सितंबर 2026 को किया जाएगा। नर्मदापुरम टाउनशिप का लॉटरी ड्रॉ 2 सितंबर 2026 को होगा। यह ड्रॉ सुबह 9:30 बजे से सूरसदन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए आवेदक कार्य दिवसों में शाम 5:00 बजे तक एडीए के संपत्ति अनुभाग के कक्ष संख्या बी-13/34 में संपर्क कर सकते हैं।