{"_id":"69f41b2ee2fa63cad90edd67","slug":"atm-scam-alert-fraudsters-swap-debit-card-steal-39-000-from-woman-in-agra-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ATM में ठगी का नया तरीका: किस तरह युवती के डेबिट कार्ड से उड़ाई रकम, ये समझ लें; आप भी हो सकते हैं शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ATM में ठगी का नया तरीका: किस तरह युवती के डेबिट कार्ड से उड़ाई रकम, ये समझ लें; आप भी हो सकते हैं शिकार
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 01 May 2026 08:47 AM IST
विज्ञापन
सार
न्यू आगरा में एटीएम पर युवती को झांसा देकर ठगों ने उसका डेबिट कार्ड बदल लिया और खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एटीएम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र के एटीएम में रुपये निकालने गई युवती का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए। बैंक से मैसेज आने पर युवती को पता चला। ठगों ने कैंसिल बटन न दबाने पर रुपये कटने का झांसा दिया था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos
कृष्णा कुंज, कालिंदीपुरम निवासी पिंकी ने बताया कि 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे वह मऊ रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में गई थी। तभी 24-25 वर्षीय युवक केबिन में घुस आया। उसने पिन नंबर देख लिया। उसके दो साथी एटीएम के बाहर खड़े थे। युवक के बाहर न निकलने पर वह बैलेंस चेक कर जाने लगीं। तभी अंदर खड़े युवक ने कहा कि आपने कैंसिल बटन नहीं दबाया है। उन्होंने दोबारा आकर डेबिट कार्ड लगाया और कैंसिल बटन दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि तभी बाहर खड़ा युवक भी अंदर आ गया और कहने लगा आपने ठीक से कैंसिल नहीं किया है। आपके कभी 100 तो कभी 50 रुपये खाते से कट जाएंगे। दोनों युवकों ने झांसे में लेकर किसी दूसरे अशोक कुमार के नाम से डेबिट कार्ड बदल दिया। तीनों बाइक पर बैठकर चले गए। कुछ देर बाद ही उनके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे। वह चंद कदम की दूरी पर दयालबाग पुलिस चौकी पहुंचीं तब तक आरोपी 39 हजार रुपये निकाल चुके थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
अनजान व्यक्ति की न लें मदद
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एटीएम में अगर कोई व्यक्ति पहले से केबिन में है तो उसे बाहर निकाल दें। बाहर नहीं जाता है तो शिकायत गार्ड से करें। अगर गार्ड भी नहीं है तो रुपये निकालने से बचें। किसी अनजान से मदद न लें। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 और 112 पर कॉल करें।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि एटीएम में अगर कोई व्यक्ति पहले से केबिन में है तो उसे बाहर निकाल दें। बाहर नहीं जाता है तो शिकायत गार्ड से करें। अगर गार्ड भी नहीं है तो रुपये निकालने से बचें। किसी अनजान से मदद न लें। किसी तरह की धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 और 112 पर कॉल करें।
