सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharatiya Kisan Union (Sarvodaya) protested against opening of liquor shop at Bah Tehsil, no hearing held

Agra News: शराब का ठेका खोलने के विरोध में धरना, भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) का बाह तहसील पर प्रदर्शन, नहीं हुई सुनवाई

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Kisan Union (Sarvodaya) protested against opening of liquor shop at Bah Tehsil, no hearing held
विज्ञापन
बाह। ट्यूबैलपुरा के नाम से रैपुरा भदौरिया में शराब का ठेका खोले जाने की कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर बृहस्पतिवार से भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) ने तहसील मुख्यालय बाह पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
Trending Videos

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह भदौरिया, युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सरबन सिंह भदौरिया ने बताया कि ट्यूबेलपुरा के नाम पर 2 किमी दूर स्थित पुरा भदौरिया में ठेका खोला गया है। नशेड़ियों की हरकतों से राहगीर महिलाएं आए दिन शर्मसार होती हैं। नियम विरुद्ध संचालित हो रहे ठेके को हटाए जाने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन प्रशासन और आबकारी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जिससे जनहित में बृहस्पतिवार से तहसील मुख्यालय पर धरना शुरू किया है। जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पहले दिन समस्या को लेकर कोई भी विभागीय अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आया है। समस्या का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव रामअवतार सिंह, पप्पू त्यागी, रतीराम सिंह, विनय सिंह भदौरिया, वीरभान सिंह, उत्तम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed