सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action by Food Safety Department on the first day of Navratri 30 kg buckwheat flour seized

Agra News:  नवरात्र के पहले दिन खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो कुट्टू का आटा जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

नवरात्र के पहले दिन आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा कार्रवाई की है। नगला पदी से 30 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया है। ये आटा घटिया बताया जा रहा है। 
 

Big action by Food Safety Department on the first day of Navratri 30 kg buckwheat flour seized
खुला कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्र के पहले दिन नगला पदी स्थित विनोद फूड प्रोडक्ट्स से 30 किलो कुट्टू का आटा जब्त किया। इसके घटिया होने की बात कही गई।
Trending Videos


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रशांत त्रिपाठी और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सैंपलिंग की। अलबतिया स्थित दुकान से साबूदाना और बादाम की सैंपलिंग की। पिनाहट में कुट्टू के आटे के साथ खोया के सैंपल लिए। खंदौली में भी कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए। शहर के प्रमुख और पुराने बाजार रावतपाड़ा पर कुट्टू के साथ सिंघाड़े के आटे के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं ई-कॉमर्स स्टोर के शास्त्रीपुरम स्थित प्रतिष्ठान से कुट्टू के आटे के अलग-अलग तीन सैंपल लिए गए। आवास विकास कॉलोनी स्थित ट्रेडर्स के यहां से साबूदाना और मखाना के सैंपल लिए गए। टीम को विनोद फूड प्रॉडक्ट्स नगला पदी में घटिया किस्म का कुट्टू का आटा मिला। जिस पर टीम ने 30 किलो आटा जब्त किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed