पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Relief for Pregnant Women: No More Month-Long Wait for Ultrasound at Lady Loyal Hospital

Agra: गर्भवती महिलाओं के लिए राहत की खबर, लेडी लॉयल में अल्ट्रासाउंड सेवा हुई आसान

Fri, 03 Jul 2026 12:20 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 12:20 PM IST
सार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए महीनेभर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों से हटाकर पूरे सप्ताह अस्पताल में लगाने से जांच समय पर हो सकेगी।
 

विज्ञापन
Big Relief for Pregnant Women: No More Month-Long Wait for Ultrasound at Lady Loyal Hospital
लेडी लॉयल

विस्तार

आगरा के लेडी लॉयल अस्पताल में पिछले काफी समय से रेडियोलॉजिस्ट और गाइनेकोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी के कारण अब तक गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए एक-एक महीने बाद की तारीख दी जाती थी। अब महिलाओं को इतना लंबा इंतजार नहीं करना होगा, रेडियोलॉजिस्ट की रोजाना ड्यूटी लगने से जल्द उनका अल्ट्रासाउंड हो सकेगा।
विज्ञापन


अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट की ड्यूटी तीन दिन जिला अस्पताल व अन्य विभागों में लगा दी जाती थी। जिससे वह केवल तीन दिन ही लेडी लॉयल में सेवाएं दे पाते थे। अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता ने बताया कि अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है। रेडियोलॉजिस्ट की अन्य विभागों में लगने वाली तीन दिन की ड्यूटी को निरस्त कर दिया गया है। अब वह पूरे 6 दिन लेडी लॉयल अस्पताल में ही सेवाएं देंगी, जिससे महिलाओं को समय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूर्व अधीक्षिका ने भी स्टाफ की कमी को लेकर प्रशासन को कई बार पत्र दिए थे। अब रेडियोलॉजिस्ट की पूरे सप्ताह उपलब्धता से राहत मिलेगी और जल्द ही गाइनेकोलॉजिस्ट के रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed