पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire Safety Lapses Exposed at CHC: State Women's Commission Chief Orders Action

Agra News: अस्पताल में गंदगी और खराब फायर सिस्टम पर महिला आयोग सख्त, सुधार के दिए आदेश

Fri, 03 Jul 2026 12:31 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 12:31 PM IST
सार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने एत्मादपुर सीएचसी के निरीक्षण में फायर सेफ्टी और सफाई व्यवस्था में गंभीर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। वहीं महिला संरक्षण गृह में दो साल से रह रही औरैया की महिला को उसके परिवार से मिलाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Fire Safety Lapses Exposed at CHC: State Women's Commission Chief Orders Action
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बृहस्पतिवार को एत्मादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और यमुनापार के कालिंदी विहार स्थित महिला संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। अस्पताल में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई। आग बुझाने के इंतजाम भी खराब मिले।
विज्ञापन


लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बावजूद एत्मादपुर सीएचसी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। निरीक्षण में पाया गया कि अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी उपकरण केवल दिखावे के लिए टंगे हैं और वे चालू हालत में नहीं हैं। इसके अलावा परिसर में जगह-जगह गंदगी मिली। अस्पताल की बदहाल सफाई व्यवस्था की मरीज और तीमारदारों ने भी शिकायतें कीं। अस्पताल में खामियां मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष महिला संरक्षण गृह पहुंचीं। औरैया की रहने वाली एक महिला पिछले दो साल से अपनों की राह देख रही है, लेकिन उसका परिवार उसे लेने नहीं आ रहा है। भावुक कर देने वाले इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि महिला के परिवार की पूरी जानकारी निकाली जाए। आयोग खुद उनके परिजन से सीधे बात करेगा और यह पता लगाएगा कि वे आखिर किस वजह से अपनी बेटी को घर वापस नहीं ले जा रहे हैं। महिला को हर हाल में उसका हक और परिवार मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed