पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Payments Made After Panchayat Chiefs' Tenure Ends Under Scanner, DM Orders Probe

UP: प्रधानों के कार्यकाल खत्म होने के बाद हुए जो भुगतान, उनकी होगी जांच; डीएम ने दिए ये निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 12:16 PM IST
सार

कार्यकाल खत्म होने के बाद मनमाना भुगतान करने वाली पंचायतों की होगी जांच, 26 मई से 29 जून के बीच 15वें और 5वें राज्य वित्त से हुए भुगतान रडार पर।

विज्ञापन
Payments Made After Panchayat Chiefs' Tenure Ends Under Scanner, DM Orders Probe
जिलाधिकारी मनीष बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 ग्राम पंचायतों में प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने और उनके प्रशासक बनने के बाद हुए मनमाने भुगतानों और गड़बड़ियों की शिकायतों पर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डीएम ने इस साल 26 मई से 29 जून के बीच केंद्रीय और राज्य वित्त आयोग के फंड से सर्वाधिक भुगतान करने वाली ग्राम पंचायतों और प्रधानों के कार्यों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जांच के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारी और संबंधित खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की एक संयुक्त टीम गठित करने के आदेश दिए हैं। पूर्व प्रधानों (वर्तमान प्रशासकों) को उनके पिछले कार्यकाल के दौरान स्वीकृत, निर्माणाधीन या पूर्ण हो चुके कार्यों का भुगतान पूर्व की भांति करने की छूट दी गई थी। इसकी आड़ में जमकर फर्जीवाड़ा करने के आरोप हैं। शासन तक शिकायतें पहुंचने के बाद डीएम ने 26 मई से 29 जून के बीच कई पंचायतों में 15वें वित्त और 5वें राज्य वित्त से बड़े पैमाने पर हुए भुगतानों पर जांच बैठाई है।
विज्ञापन


डीएम मनीष बंसल ने कहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा रकम आहरित की गई है, उनके कार्यों की अब बारीकी से जांच होगी। गठित संयुक्त टीम मुख्य रूप से कई बिंदुओं पर जांच करेगी। कार्य का विधिवत अनुमोदन लिया गया था या नहीं। वित्तीय और तकनीकी स्वीकृति के मानक पूरे किए गए या नहीं। फाइलों में दर्ज कार्य धरातल पर वास्तव में हुआ है या नहीं। प्रशासन के इस कदम से जिले की उन ग्राम पंचायतों में हड़कंप मच गया है, जिन्होंने प्रशासक काल के इस एक महीने में करोड़ों के बिल पास कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed