{"_id":"6a475caf8b5288a5e10f6953","slug":"heat-and-changing-weather-trigger-spike-in-illnesses-patient-rush-at-sn-medical-college-opd-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डायरिया-बुखार ने बढ़ाई चिंता, एसएन मेडिकल कॉलेज में हर दिन उमड़ रही मरीजों की भीड़; इन बातों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डायरिया-बुखार ने बढ़ाई चिंता, एसएन मेडिकल कॉलेज में हर दिन उमड़ रही मरीजों की भीड़; इन बातों का रखें ध्यान
Fri, 03 Jul 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:24 PM IST
सार
आगरा में गर्मी और बदलते मौसम के कारण डायरिया, बुखार, खांसी-जुकाम और लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक दिन में 2,464 मरीज पहुंचे, जिसके बाद डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी और बदलते मौसम ने लोगों की सेहत बिगाड़नी शुरू कर दी है। इसके कारण एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को दवा व जांच के लिए करीब 2,464 मरीज पहुंचे। नए मरीज 842 रहे, जबकि 1623 पुराने शामिल रहे। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, तेज बुखार, खांसी, जुकाम और लू की समस्याओं के रहे। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है, जिससे लोग आसानी से बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज के सह प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. रवींद्र सिंह राना ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय हैं। ओपीडी में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, खुद से दवाएं बिल्कुल न लें।
इसका रखें ध्यान
-शरीर में पानी की कमी न होने दें। ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ या लस्सी का सेवन नियमित रूप से करें।
- दिन में 11 से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर निकलने से बचें। जरूरी होने पर सिर और कान को सूती कपड़े से ढककर ही निकलें।
- बासी भोजन, कटे हुए फल और बाहर के फास्ट फूड से पूरी तरह परहेज करें। घर का बना ताजा और हल्का भोजन ही करें।
- अचानक तापमान बदलने से बचें। एसी वाले कमरे से तुरंत तेज धूप में या धूप से आते ही एकदम ठंडा पानी न पीएं।