{"_id":"6a4776e5b7c36f79060a22d8","slug":"degree-delay-troubles-students-at-ambedkar-university-complaints-continue-to-rise-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: डिग्री के लिए छात्र बेहाल...रोज 150 शिकायतें, दावों के बावजूद खत्म नहीं हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: डिग्री के लिए छात्र बेहाल...रोज 150 शिकायतें, दावों के बावजूद खत्म नहीं हो रही परेशानी
Fri, 03 Jul 2026 02:16 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:16 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री मिलने में देरी से छात्र लगातार परेशान हैं। रोज करीब 150 शिकायतें मिलने के बावजूद विवि का 90 डिग्री प्रतिदिन स्पीड पोस्ट से भेजने का दावा समस्या को पूरी तरह खत्म नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में डिग्री की समस्या समाप्त नहीं हो रही है। नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों की डिग्री विवि परीक्षाफल के बाद तैयार करने के प्रयास में लगा है। पुराने मामलों की बीमारी से दूर होने का नाम नहीं ले रही। हेल्प डेस्क पर हर रोज करीब 150 शिकायत डिग्री संबंधी आ रही है। जबकि विवि प्रशासन 90 डिग्री प्रतिदिन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजने का दावा करता है।
सभी पाठ्यक्रमों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद भी विवि में डिग्री की समस्या बनी हुई है। पुराने कोर्स की डिग्री हासिल करना आज भी आसान काम नहीं है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी छात्रों को कई दिनों तक विवि के चक्कर डिग्री के लिए काटने पड़ते हैं। सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद परीक्षाफल के बाद डिग्री तैयार कर महाविद्यालयों में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
इससे छात्रों को अवश्य राहत मिली है लेकिन कोई छात्र एक विषय में फेल हो जाता है। इसके बाद री-परीक्षा देता है, तो उसकी डिग्री अटक जाती है। ऐसी समस्या विवि की हेल्प डेस्क पर प्रतिदिन आ रही है। इसकी एक वजह डिग्री तैयार करने वाली एजेंसी से सीधे संपर्क न होना भी है। इस वजह से हेल्प डेस्क से छात्रों की समस्या को मेल के माध्यम से आगे बढ़ा दिया जाता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओम प्रकाश ने बताया कि पुरानी डिग्री की समस्या का समाधान करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। पहले के मुकाबले डिग्री की पेंडिंग काफी कम हो गई है।