सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP leader's construction was sealed outrage spread among workers ADA was locked

Agra: भाजपा नेता के निर्माण को किया सील...कार्यकर्ताओं में फैला आक्रोश, एडीए पर जड़ दिया ताला

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Mar 2025 10:17 AM IST
सार

आगरा में एडीए अधिकारियों को भाजपा नेता के निर्माण पर सील लगाना महंगा पड़ गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एडीए के गेट पर ताला जड़ दिया। काफी देर तक हंगाम हुआ। उनके बताए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के बाद ही भाजपा कार्यकर्ता एडीए से हटे।
 

विज्ञापन
BJP leader's construction was sealed outrage spread among workers ADA was locked
एडीए के गेट पर जड़ दिया ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

आगरा में भाजपा नेता का अवैध निर्माण सील होने पर भाजपाइयों ने एडीए पर भ्रष्टाचार और कार्रवाई में पक्षपात का आरोप लगाया। विरोध करते हुए सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण के गेट में ताला बंद कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। उनके बताए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के बाद ही भाजपाई एडीए से हटे।
Trending Videos


जगदीशपुरा, भीम नगर में भाजपा युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष गोगा मौर्य का बोर्ड लगाकर दो मंजिल मार्केट बनाई गई है। मंडलायुक्त व जनसुनवाई (आईजीआरएस) पर बार-बार शिकायत मिलने पर एडीए ने शुक्रवार को यह अवैध निर्माण सील कर दिया। विरोध में सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक शर्मा उर्फ शैलू पंडित और ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ एडीए उपाध्यक्ष के जयपुर हाउस स्थित दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गेट में ताला बंदकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नारेबाजी की। एडीए उपाध्यक्ष एक बैठक में लखनऊ गई थीं। मुख्य अभियंता के समझाने पर नहीं माने। फिर लखनऊ से एडीए उपाध्यक्ष ने आगरा पुलिस कमिश्नर को सूचित किया।

मौके पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी मय फोर्स पहुंचे। भाजपा नेताओं को समझाया। लेकिन, वो बताए गए अवैध निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई के लिए अड़े रहे। गौरव राजावत ने कहा कि एक समुदाय विशेष के अवैध निर्माणों पर बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। सीलिंग में पक्षपात व बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रवर्तन प्रभारी आरपी सिंह व केके बंसल को खूब खरी-खोटी सुनाई।

तत्काल सील कराए दो अवैध निर्माण
भाजपाइयों की ओर से बताए गए दो अवैध निर्माणों पर तत्काल कार्रवाई के लिए मयंक तिवारी ने अभियंताओं से कहा। सीलिंग नोटिस तैयार कराया। प्रवर्तन दल ने शाम 4 बजे भीम नगर में रमेश चंद सोनी व अनेक सिंह का निर्माण सील किया। इसके बाद भाजपा नेता और कार्यकर्ता एडीए से हटे।

नहीं मानेंगे अनैतिक दबाव
आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं। यह अवैध निर्माण 30 दिन बाद सील किया गया था। बार-बार शिकायत मिल रही थी। पक्षपात और भ्रष्टाचार करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। शिकायत साक्ष्य सहित दर्ज कराएं। अनैतिक दबाव किसी का नहीं माना जाएगा। 

निषेधाज्ञा की उड़ाई धज्जियां
कमिश्नरेट में इन दिनों निषेधाज्ञा लागू है। सार्वजनिक स्थान पर लोगों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन पर प्रतिबंध है। नियम तोड़ने पर कार्रवाई का प्रावधान है। लेकिन, एडीए में भाजपाइयों ने पुलिस के सामने ही निषेधाज्ञा की धज्जियां उड़ाईं। जिम्मेदार मूकदर्शक बने देखते रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed