{"_id":"66dfba99cf9fe239fb03f63e","slug":"both-flyover-and-metro-station-will-be-built-on-sikandra-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Metro: सिकंदरा पर फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों बनेंगे...बनाई जाएगी सर्वे रिपोर्ट, फिर निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Metro: सिकंदरा पर फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों बनेंगे...बनाई जाएगी सर्वे रिपोर्ट, फिर निर्णय
Tue, 10 Sep 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:48 AM IST
सार
आगरा में सिकंदरा हाईवे पर एक ओर फ्लाईओवर और दूसरी तरफ मेट्रो का एलिवेटेड स्टेशन बनाने पर बात बन गई है। एनएचएआई-यूपीएमआरसी के अधिकारियों की बैठक हुई। अंतिम निर्णय जल्द लिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा पर फ्लाईओवर और मेट्रो स्टेशन दोनों बनाने की तैयारी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों में लगभग सहमति बन गई है। इस पर सर्वे कर अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के 17 स्टेशन हाईवे से होकर गुजरेंगे। इसमें पहले कॉरिडोर के आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा है। इसमें एनएचएआई का सिकंदरा पर 40 करोड़ रुपये से फ्लाईओवर बनाने की योजना है। ऐसे में मेट्रो के स्टेशन के लिए एनओसी नहीं दी थी। एनएचएआई ने डबल डेकर रोड बनाने का भी प्रस्ताव दिया, जिस पर यूपीएमआरसी ने बनाने पर असहमति जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि सिकंदरा पर एक ओर फ्लाईओवर और दूसरी ओर मेट्रो स्टेशन बनाने पर दोनों में सहमति बन गई है। जल्द इसका सर्वे किया जाएगा, इसके बाद अंतिम रिपोर्ट बनेगी। एनएचएआई से जल्द एनओसी मिल जाएगी, फिलहाल सिविल कार्य करने की मौखिक अनुमति दे दी है। दूसरे कॉरिडोर का टेंडर हो गया है, इसका अगले महीने से निर्माण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।