{"_id":"69e0f1d55a7ebef22a0da27b","slug":"bride-grandfather-killed-23-injured-after-max-loader-crashes-into-dumper-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से उड़े मैक्स लोडर के परखच्चे, नातिन की लगुन चढ़ाकर लाैट रहे बाबा की माैत; 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से उड़े मैक्स लोडर के परखच्चे, नातिन की लगुन चढ़ाकर लाैट रहे बाबा की माैत; 23 घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने परिजन और रिश्तेदारों की मदद से घायलों को इलाज के लिए उदी, इटावा, बाह, आगरा के अस्पतालों में भेजा, जिनमें से आठ की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिवार में मातम पसर गया है। गांव शोक में डूब गया है।
death demo
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के बाह में आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर पछांयगांव में बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे डंपर में पीछे से घुसी मैक्स लोडर के परखच्चे उड़ गए। लगुन चढ़ाकर लाैट रहे मैक्स लोडर सवार दुल्हन के बाबा बाह के विक्रमपुर गांव के बालेश्वर (73) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाॅक्टरों ने आठ घायलों की हालत नाजुक बताई है।
बुधवार शाम बाह के विक्रमपुर गांव से दो गाड़ियों में सवार होकर परिजन और रिश्तेदार भिंड के सुरगांव में मोहिनी की लगुन चढ़ाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय आगरा-इटावा स्टेट हाइवे पर बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे पछांय गांव में डंपर को चालक बैक कर रहा था। मैक्स लोडर पीछे से डंपर में घुस गई, जिससे मैक्स लोडर के परखच्चे उड़ गए। पीछे चल रही गाड़ी के सवारों ने मैक्स लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोडर में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। बालेश्वर (73) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पछांय गांव पुलिस ने परिजन और रिश्तेदारों की मदद से घायलों को इलाज के लिए उदी, इटावा, बाह, आगरा के अस्पतालों में भिजवाया, जिनमें से 8 की हालत चिंताजनक बताई गई है। बाह पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। हादसे से परिवार में मातम पसर गया है। गांव शोक में डूब गया है।
Trending Videos

हादसे में ये हुए घायल
तपेंद्र उर्फ सीटू, रामहरी, राना प्रताप, मोहन, सुमित, श्याम नरेश, धर्मेंद्र, भोजराज, हरेंद्र, प्रांजल, सरमन सिंह, इंद्रवीर, दशरथ, गंगा चरन, मनु, अरविंद उर्फ वीपी, रोहित, राहुल, भोला चालक, सत्यवीर, दिनेश, प्रवीन सोनू, अरदेव।
नातिन की डोली से पहले उठी बाबा की अर्थी
विक्रमपुर गांव में 21 अप्रैल को मोहिनी की डोली उठनी है, ठीक 5 दिन पहले बृहस्पतिवार को उसके बाबा बालेश्वर की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बुधवार को विक्रमपुर के बालेश्वर अपनी नातिन मोहिनी की लगुन चढ़ाने के लिए परिजन और रिश्तेदारों के साथ गये थे। लौटते समय बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे पछांयगांव क्षेत्र में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। ब्रहस्पतिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के लिए बालेश्वर की अर्थी उठी तो पूरा गांव रो पड़ा। अंतिम विदाई के लिए इलाके भर के लोग पहुंचे। ढांढ़स बंधाने वाले सुधीर दुबे, राजेश यादव, मुकेश बरुआ, विनोद सिंह दिवाकर, सहवीर सिंह दिवाकर, शैतान सिंह प्रधान आदि भी अपनी आंखों में आंसू नहीं रोक पाए। मृतक की पत्नी कमलेश सुधबुध खो बैठी हैं। परिजन बेहाल हैं।

कमेंट
कमेंट X