{"_id":"69c77bac3c5db41a7a07b11a","slug":"brutal-road-rage-man-s-ear-bitten-off-in-violent-clash-over-minor-dispute-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दांत से काटकर कान किया अलग, बीच सड़क पर की ऐसी हैवानियत; देखने वालों के कांप गए पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दांत से काटकर कान किया अलग, बीच सड़क पर की ऐसी हैवानियत; देखने वालों के कांप गए पैर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार
मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में युवक का कान दांतों से काटकर अलग कर दिया गया। घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया। बचाने आए साथी को भी पीटकर घायल कर दिया।
शुक्रवार रात गांव सूरज निवासी ओमवीर उर्फ़ गुल्ला अपनी स्कूटी से गांव जा रहा था। थोड़ी देर पहले ही रेलवे फाटक खुला था तो वह अपनी स्कूटी को साइड कर रहा था तभी पीछे से डीजे लगी मैक्स आई। इसका चालक लगातार हार्न बजाने लगा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
मैक्स चालक और उसके आधा दर्जन साथियों ने मारपीट कर दी। चालक आगरा के अछनेरा निवासी दीपू ने मुहं से ओमवीर का कान काट कर अलग कर दिया। उसे बचाने आए शिवकुमार को भी पीटकर लहुलुहान कर दिया। पुलिस ने दीपू और उसके साथी यतेंद्र को पकड़ लिया है। दीपू ने बताया कि वह राया में विवाह कार्यक्रम में आए थे। घटना की जानकारी होते ही थाने पर भीड़ एकत्रित हो गई। आरोप है दूसरे समुदाय के लोगों ने भी दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लिया है। दोनों घायलों को उपचार के लिए भेज दिया है।
Trending Videos