{"_id":"6983b41d8e7ce522f404331e","slug":"bypass-surgery-will-cost-rs-8000-40-patients-have-registered-agra-news-c-25-1-agr1036-981298-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल के मरीजों को राहत: अब 8 हजार में होगी हार्ट बाईपास सर्जरी, एसएन मेडिकल कॉलेज में कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल के मरीजों को राहत: अब 8 हजार में होगी हार्ट बाईपास सर्जरी, एसएन मेडिकल कॉलेज में कराएं पंजीकरण
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
बाईपास सर्जरी के लिए अब मोटी रकम खर्च करने की जरूरत नहीं है। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में महज आठ रुपये में ये सुविधा शुरू होने जा रही है। इसके लिए 40 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है।
ऑपरेेशन थिएटर तैयार
विज्ञापन
विस्तार
एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग की बाईपास सर्जरी आठ हजार रुपये में होगी। निजी अस्पताल में दो लाख रुपये से अधिक का खर्च आता है। आयुष्मान कार्डधारक और मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। अभी तक बाईपास सर्जरी के 40 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। ऑपरेेशन थिएटर तैयार है। अगले महीने से मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के कार्डियो थोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग में बाईपास सर्जरी होगी। इसके लिए एडवांस ऑपरेशन थिएटर बन गया है। इसमें हार्ट-लंग मशीन स्थापित हो रही है। इसकी कीमत 2.25 करोड़ रुपये है। 20 फरवरी तक मशीन लग जाएगी। बाईपास सर्जरी के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अभी तक 40 मरीजों का पंजीकरण हो चुका है। इनकी जल्द ही जांचें समेत अन्य चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि बाईपास सर्जरी के लिए करीब 8000 रुपये शुल्क लगेगा। निजी अस्पतालों में दो लाख रुपये से अधिक का खर्चा आता है। आयुष्मान कार्ड योजना, बीपीएल कार्डधारक और मुख्यमंत्री राहत कोष योजना के लाभार्थियों के निशुल्क ऑपरेशन होंगे। विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त कर दिए हैं। टेक्निकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। दो कर्मचारी भी भर्ती किए जाएंगे।
बाईपास सर्जरी के लिए हर महीने आते हैं 40-50 मरीज
- सीटीवीएस के डॉ. सुशील सिंघल ने बताया कि ओपीडी में हर महीने करीब 40 से 50 मरीजों को बाईपास की जरूरत पड़ती है। ये सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को जयपुर, लखनऊ और दिल्ली जाना पड़ता था। अगले महीने से बाईपास सर्जरी की सुविधा मिलने लगेगी। इससे आसपास के जिलों के मरीजों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी।
कैथ लैब में 1206 मरीजों के हुए ऑपरेशन
- हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि कैथ लैब में अभी 1206 मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर का लाभ मिल चुका है। सिंगल स्टेंट का 50 हजार रुपये और डबल स्टेंट डालने का करीब 70 हजार रुपये खर्च आता है। एंजियोग्राफी पांच हजार रुपये में हो रही है। पेसमेकर का यूजर चार्ज 3300 रुपये है और पेसमेकर की कीमत 70 हजार से 1.50 लाख रुपये तक है। वार्ड का शुल्क रोजाना 250 रुपये और आईसीयू का 1000 रुपये है।
ये लक्षण तो हृदय की कराएं जांच:
- सीने से दर्द दोनों कंधों और हाथ तक जाए।
- एकाएक पसीना आए और घबराहट होने लगे।
- सीने में जकड़न, चक्कर आना, रक्तचाप बढ़ना।
Trending Videos