सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police to Match DNA With Mother as HR Manager’s Head Still Missing

मिंकी शर्मा हत्याकांड: प्रेमिका का कत्ल और लाश के टुकड़े, कटा हुआ सिर अब तक नहीं मिला, डीएनए बनेगा आखिरी सबूत

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में हुए एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा हत्याकांड में पुलिस को अभी तक उसका कटा हुआ सिर नहीं मिल सका है।  अब पुलिस डीएनए मैच कराने के लिए मैनेजर की मां का ब्लड सैंपल लेगी। 

Police to Match DNA With Mother as HR Manager’s Head Still Missing
Agra HR manager murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत के संजय प्लेस स्थित एक कंपनी की एचआर मैनेजर का सिर अब तक नहीं मिल सका है। हत्यारोपी विनय राजपूत को कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। अब पुलिस डीएनए मैच कराने के लिए मैनेजर की मां का ब्लड सैंपल लेगी। रिपोर्ट और मिलान के बाद आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Trending Videos


थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में पार्वती विहार काॅलोनी निवासी मिंकी शर्मा (25) संजय प्लेस की दिविशा टेक्नोलाॅजी में एचआर मैनेजर थीं। कंपनी में ही आरोपी विनय राजपूत कार्यरत था। पुलिस ने खुलासा किया था कि मिंकी और विनय में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। मगर 6 महीने से विनय शक करने लगा था। 23 जनवरी को मिंकी को कार्यालय में बुलाकर आरोपी ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बाद में धड़ से सिर को अलग कर दिया। जवाहर पुल पर एक बोरे में धड़ और झरना नाला में सिर फेंक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने धड़ मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया था। वह जेल में है। सिर की बरामदगी के लिए शुक्रवार को आरोपी को रिमांड पर लेकर छानबीन की गई लेकिन सिर नहीं मिला। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बुधवार को भी गोताखोर लगाए गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।


 

सीसीटीवी फुटेज बनेंगे अहम साक्ष्य
डीसीपी सिटी ने बताया कि युवती की हत्या उसकी कंपनी के कार्यालय में हुई थी। जगह-जगह खून के छींटे मिले थे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने ब्लड सैंपल लिए थे। पुलिस ने मृतका के कपड़े बरामद किए थे, उस पर भी खून लगा था। आरोपी के घटना वाले दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद हैं। हालांकि सिर और मोबाइल अब तक नहीं मिल सका है।

मृतका का डीएनए सैंपल लिया गया है। अब पहचान को पुख्ता करने के लिए मृतका की मां का भी ब्लड सैंपल लिया जाएगा। दोनों के डीएनए का मिलान होगा। पुलिस को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज भी मिले थे। इसमें वो स्कूटी पर एचआर मैनेजर के धड़ को बोरे में रखकर ले जाता नजर आया है। फुटेज भी केस में अहम साक्ष्य बनेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed