सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   India Was Taught Distorted History, Says Rajasthan Governor

UP: भारत से छीना गया विज्ञान और तकनीक...केंद्रीय हिंदी संस्थान में राजस्थान के राज्यपाल ने जानें क्या कहा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि भारत को गलत इतिहास पढ़ाकर उसकी संस्कृति और ज्ञान परंपरा को कमजोर किया गया। उन्होंने मैकाले की शिक्षा नीति और पश्चिमी इतिहास लेखन पर गंभीर सवाल उठाए।

India Was Taught Distorted History, Says Rajasthan Governor
राजस्थान के राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय हिंदी संस्थान में भारतीय पुस्तकालय संघ के कार्यक्रम में मुख्य राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने कहा कि भारत को गलत इतिहास पढ़ाया गया। इसकी वजह से भारतीय मूल संस्कृति से भटक गए। उन्होंने कहा कि 'हमें बताया गया कि न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण की खोज की जबकि हमारे देश के भारद्वाज ऋषि ने सदियों पहले इसका महत्व बताया था। 
Trending Videos


उन्होंने कहा कि राइट बंधु विमान के जनक हैं, जबकि सदियों पहले हमारे ऋषि भारद्वाज के ग्रंथ  में यह सब कुछ लिखा हुआ है। यहां तक की महाराष्ट्र में  भारतीय ने 1500 फीट ऊंचाई तक विमान उड़ाया था, लेकिन अंग्रेज वह तकनीकी लेकर चले गए। उनकी समझ में नहीं आया तो उन्होंने अमेरिका को यह तकनीकी साझा कर थी। उन्होंने कहा कि अकबर जोधा की कहानी फिल्मों में बताई गई, इतिहास में बताई गईं बल्कि इसका कोई आधार नहीं है। तक्षशिला, नालंदा विश्वविद्यालय जला दिया, 9 लाख पुस्तकों को आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैकाले की शिक्षा पद्धति ने भारत की संस्कृति , शिक्षा को नष्ट किया है। उन्होंने लाखों गुरुकुलों को बंद करा दिया। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक, भूगोल, आयुर्वेद,   अंतरिक्ष समेत सभी विषयों का अध्यापन किया जाता था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed