{"_id":"5ca73596bdec22140559bbb7","slug":"chaitra-navratri-2019-1st-day-puja-maa-shailputri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चैत्र नवरात्रः प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत्र नवरात्रः प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 05 Apr 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर होगी दुर्गा मां की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए आगरा के देवी मंदिरों को रंगबिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया है। लाल-पीली चुनरियों से माता का द्वार सजाया गया है। वहीं बाजार में नवरात्र के व्रत के लिए लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं।
ताजनगरी में मां दुर्गा के मंदिरों की भव्य सजावट की गई है। खासतौर से राजा की मंडी रेलवे स्टेशन मंदिर, नूरी दरवाजा के काली बाड़ी देवी मंदिर, हाथीघाट के श्री नवदुर्गा कामाच्छा देवी मंदिर, पथवारी देवी मंदिर, केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड मां वैष्णो देवी मंदिर, शाहगंज महाकाली मंदिर, न्यू आगरा मां सिद्धिदात्री मंदिर, लॉयर्स कालोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में माता के दरबार की विशेष तैयारियां हो रही हैं।
पूजा-अर्चना कर भक्त मैया से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। नौवें दिन हवन-पूजन करने के बाद माता विदा होंगी। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि मैया सिंह पर सवार होकर भक्तों को आशीष देकर विदा होंगी।
Trending Videos

व्रत रखने वाले अल्पाहार में कुट्टू और सिंघाड़ा का आटा से बनी सामग्री का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। गर्मी के चलते सिंघाड़ा आटा ज्यादा पसंद किया जाता है। ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित जनरल स्टोर संचालक विजय गुप्ता बताते हैं कि कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, ऐसे में व्रती सिंघाड़ा आटा ज्यादा पसंद करते हैं।
नवरात्र में कुट्टू और सिंघाड़ा आटा की ज्यादा मांग रहती है। ऐसे में मिलावटखोर इनमें भी मिलावट कर देते हैं। कुट्टू और सिंघाड़ा का आटा 120 से
130 रुपये प्रति किग्रा के भाव से बिक रहा है। इसमें आटे की मिलावट कर देते हैं। एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम आशीष मौर्य ने बताया कि मिलावटी कुट्टू और सिंघाड़ा आटा पकड़ने के लिए विक्रेताओं के यहां से नमूने लेकर लैब में जांच कराई जाएगी।
नवरात्र में व्रत रखने वाले फलाहार करते हैं, ऐसे में विक्रेताओं ने इसका फायदा उठाने के लिए कीमत बढ़ा दी है। फलों पर 20 रुपये तक दाम बढ़ा दिए हैं। अंगूर अभी 60 से 70 रुपये, संतरा 40-50, केला 40-50 रुपये दर्जन, सेब 100-120 रुपये के भाव से मिल रहे हैं। पिछले सप्ताह तक इनकी कीमत में 10 से 20 रुपये तक की कमी थी।