{"_id":"6a3eb91ccb9a60954a0e8591","slug":"child-visiting-vrindavan-drowns-in-yamuna-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बुआ-फूफा के साथ वृंदावन घूमने आए बच्चे की यमुना में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: बुआ-फूफा के साथ वृंदावन घूमने आए बच्चे की यमुना में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:15 PM IST
सार
मंदिरों के दर्शन करने के बाद बच्चा बिहार घाट पर यमुना स्नान करने लगा। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को नदी में डूबता देख रिश्तेदारों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक सक्रिय हो गए और बालक को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई के मल्लावां से बुआ के साथ घूमने आया बच्चा बिहार घाट पर यमुना स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। नाविकों ने उसे बाहर निकाला। उसे गंभीर अवस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बुआ और फूफा उसके शव को अपने साथ गांव ले गए।
हरदोई के मल्लावां बांगरमऊ निवासी सात वर्षीय कार्तिक शुक्रवार सुबह बुआ सुनीता, फूफा जगजीवन राम एवं छोटी बुआ मधु के साथ वृंदावन घूमने आया था। मंदिरों के दर्शन करने के बाद जब वह बिहार घाट यमुना स्नान करने लगा। इस दौरान वह नदी के गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को नदी में डूबता देख रिश्तेदारों ने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां मौजूद नाविक सक्रिय हो गए और बालक को पानी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बच्चे को बेहोशी की हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुआ और फूफा ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न चाहते हुए बच्चे के शव को घर ले जाने की बात कही। परिजन अस्पताल से बच्चे के शव को घर ले गए। कोतवाली पुलिस ने बताया कि यमुना स्नान के दौरान विहार घाट पर दोपहर में बच्चे कार्तिक की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई न कराते हुए वह अपने गांव ले गए।