मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा दौरे के दूसरे दिन की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के साथ की। बुधवार की सुबह सीएम योगी श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मृदंग-मजीरे की मंगल ध्वनि के मध्य सीएम योगी जन्मस्थान परिसर में सबसे पहले भगवान केशवदेव मंदिर पहुंचे। यहां माल्यार्पण-चन्दन अर्पित करने के बाद अष्टभुजा मां योगमायाजी के दर्शन कर गर्भगृह पहुंचे। गर्भगृह में तुलसी एवं पुष्प के साथ अनंत लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की। भागवत भवन में श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के सम्मुख भावपूर्ण मुद्रा में विराजमान होकर मुख्यमंत्री ने ठाकुरजी को माल्यार्पण किया। नैवेद्य-अर्पण करने के बाद पंचप्रदीप आरती की।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को देर शाम मथुरा पहुंचे थे। बारिश के कारण महारास कार्यक्रम स्थगित होने पर उन्हें सीधे रात्रि विश्राम के लिए यूपी वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले जाया गया। बुधवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी ने गेस्ट हाउस परिसर में आम का पौधा लगाया। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए रवाना हो गए।
संबंधित खबर- Mathura: कन्हैया की नगरी में ढाई घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, बदल गया पूरा कार्यक्रम
2 of 5
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर पूजा करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मौजूद भक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देख अभिभूत हो उठे। संपूर्ण मंदिर परिसर ठाकुर श्रीकेशवदेव महाराज की जय, जय श्रीराम एवं योगी के जयकारे से गूंजने लगा। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने पर मुख्यमंत्री का स्वागत प्रसादी-पटुका ओढ़ाकर किया।
3 of 5
सीएम योगी ने मंदिर का किया लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भक्ति वेदांत गुरुकुल व इंटरनेशनल स्कूल परिसर में स्थित भगवान श्रीकृष्ण बलराम मंदिर का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां पूजन किया। सीएम ने यहां गुरुकुल की ओर से संचालित गो डेयरी प्लांट का लोकार्पण भी किया। इस डेयरी प्लांट की क्षमता 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन की है। यहां पर गाय के दूध से उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
4 of 5
बारिश के कारण महारास का कार्यक्रम स्थगित
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम को सांसद हेमा मालिनी के महारास का आयोजन तय था। इसमें शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा आए लेकिन शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में बिजली चमकने लगी और बारिश होने लगी। बारिश के कारण महारास का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
5 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भाजपाइयों ने वेटरनेरी हेलीपैड पर विदाई दी। हेलीपैड पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, महापौर मुकेश आर्यबंधु, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व विधायक श्याम अहेरिया, महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।