{"_id":"6a423c43f4c452f74d039c21","slug":"complaint-alleges-extortion-from-shani-temple-offerings-40-000-taken-probe-ordered-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: प्राचीन शनिदेव मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली, 40 हजार रुपये ले जाने का आरोप, CCTV आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्राचीन शनिदेव मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली, 40 हजार रुपये ले जाने का आरोप, CCTV आया सामने
Mon, 29 Jun 2026 03:04 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:04 PM IST
सार
रुनकता शनिदेव मंदिर समिति के सदस्य ने कुछ लोगों पर मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली और 40 हजार रुपये जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शनिदेव मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा के रुनकता धाम शनिदेव मंदिर कमेटी के सदस्य नरेन्द्र सिंह पुत्र नत्थी सिंह ने मंदिर के चढ़ावे से हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। नरेन्द्र सिंह का कहना है कि क्षेत्र की आशा, संजू, धन्नो देवी उर्फ सरोज, चिन्का उर्फ नागेन्द्र, वोल्टर उर्फ प्रतीक, सुमन देवी, सीमा और राजू लंबे समय से मंदिर के चढ़ावे में से प्रति सप्ताह 10 हजार रुपये चौथ के रूप में मांगते हैं।
आरोप है कि 9 मई की रात करीब नौ बजे सभी आरोपित मंदिर कार्यालय पहुंचे, गाली-गलौज की और उन्हें कुर्सी से हटाकर मुख्य कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद डराकर 40 हजार रुपये जबरन ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने मामले की जांच एसीपी हरीपर्वत अमीषा को सौंप दी है। आरोपी हाल ही में एक मामले के कारण चर्चा में आए हुए हैं।