फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Convicted General Manager Surrenders, Sent to Jail in Woman Engineer Harassment Case

UP: जूनियर इंजीनियर युवती से गंदी करतूत, कंपनी का जीएम बना हैवान; अदालत में किया सरेंडर

Tue, 28 Jul 2026 12:37 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 28 Jul 2026 12:37 PM IST
सार

निजी कंपनी की जूनियर इंजीनियर से छेड़छाड़, धमकी और कथित बंधक बनाने के मामले में दोषी जनरल मैनेजर ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। सत्र न्यायालय द्वारा सजा बरकरार रखे जाने के बाद सीजेएम ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।

विज्ञापन
Convicted General Manager Surrenders, Sent to Jail in Woman Engineer Harassment Case
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में निजी कंपनी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर युवती के साथ छेड़छाड़, बंधक बनाने और धमकी देने के मामले में सजायाफ्ता एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मयूर एलाइट निवासी जनरल मैनेजर संग्राम किशोर मलिक ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया। सीजेएम शारिब अली ने जेल भेजने के आदेश दे दिए। दोषी को 30 अगस्त को 2024 को तत्कालीन सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने सजा सुनाई थी। आदेश के खिलाफ सत्र न्यायालय में अपील की थी। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने सजा को बरकरार रखा था।
विज्ञापन


 

थाना एत्माद्दौला में जूनियर इंजीनियर युवती ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि अक्तूबर 2020 में कंपनी के जनरल मैनेजर संग्राम किशोर मलिक शारीरिक छेड़छाड़ कर अनैतिक दबाव बनाने लगे। युवती ने बताया कि वह 3 नवंबर 2021 की शाम 4 बजे छुट्टी के गेट पास पर साइन कराने जनरल मैनेजर के पास पहुंची तो आरोपी ने छेड़छाड़ की। विरोध पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट में शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 1 फरवरी, 2022 को कंपनी के मैनेजमेंट ने बंधक बना जबरन पहले से टाइप त्यागपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed