सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corruption from providing food to children to providing Ganga water

UP: बच्चों के निवाले से लेकर गंगाजल देने तक भ्रष्टाचार, आंखें मूंदे अफसर; सांसद ने दिए जांच के आदेश

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 11:38 AM IST
विज्ञापन
सार

 बच्चों के निवाले से लेकर घर-घर गंगाजल पहुंचाने की योजना तक में भ्रष्टाचार हो रहा है। शिकायतों पर अफसर आंखें मूंदे रहे। जब जनता आक्रोशित हुई, तब सांसद राजकुमार चाहर ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। सांसद ने कहा है कि तय समय में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Corruption from providing food to children to providing Ganga water
दिशा की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शनिवार को विकास कार्यों की पोल खुली। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट से लेकर मिड-डे मील की गुणवत्ता तक, हर स्तर पर पड़ताल होगी।
Trending Videos


सांसद ने बताया कि गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था मेघा इंजीनियरिंग के किए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। इसके अलावा, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियों में भी फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसकी भी पड़ताल विशेष कमेटी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा है कि मिड-डे मील की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा है कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर बंद पड़ी एक्सरे मशीनों को ठीक कराएं। साथ ही स्टाफ व उपकरणों की कमी को तत्काल दूर किया जाए।

किसानों और जमीन के मुद्दों पर भी सख्ती
सांसद ने जिला कृषि अधिकारी से वितरित कृषि उपकरणों की सूची और बीमा लाभ की समीक्षा रिपोर्ट मांगी है। वहीं, सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ वृहद अभियान चलाकर बेदखली की कार्रवाई करें और इसकी रिपोर्ट सौंपें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed