{"_id":"622a247e81556719ae59ea2d","slug":"etmadpur-election-result-2022-bjp-dharmpal-singh-won-etmadpur-vidhansabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Election Result: ठाकुरों की बाईसी में हाथी पर भारी पड़े भाजपा के धर्मपाल, बसपा प्रत्याशी ने बताई हार की वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Election Result: ठाकुरों की बाईसी में हाथी पर भारी पड़े भाजपा के धर्मपाल, बसपा प्रत्याशी ने बताई हार की वजह
Thu, 10 Mar 2022 09:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:47 PM IST
सार
एत्मादपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह ने बसपा के प्रबल प्रताप सिंह को हराया है। डॉ. धर्मपाल सिंह इस विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डॉ. धर्मपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ठाकुरों की बाईसी कही जाने वाली एत्मादपुर सीट पर भाजपा के डॉ. धर्मपाल सिंह का दबदबा रहा। वह हाथी पर भारी पड़े और बसपा के प्रबल प्रताप सिंह को 47,859 वोटों से हराया। यहां से धर्मपाल दूसरी बार चुनाव जीते हैं। इस जीत के साथ वे तीसरी बार विधानसभा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी लहर में मिली थी हार
वर्ष 2012 में बसपा से जीते धर्मपाल सिंह को 2017 में मोदी लहर में भाजपा के रामप्रताप सिंह से हार मिली थी। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की डुगडुगी बजते ही धर्मपाल ऐन वक्त पर भाजपाई हो गए। धर्मपाल दयालबाग सीट से जनमोर्चा की टिकट पर वर्ष 2007 में पहली बार विधान सभा पहुंचे थे। इस बार उनका मुकाबला बसपा के प्रबल प्रताप सिंह से रहा।
विज्ञापन
इसका मिला फायदा
प्रबल प्रताप सिंह पहले भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष थे। बसपा से टिकट मिलने पर उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया। बसपा के परंपरागत वोट को देखते हुए उनका सीधा मुकाबला माना जा रहा था। हालांकि जीत धर्मपाल के हिस्से में आई। आरबीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. जवाहर सिंह धाकरे का कहना है कि धर्मपाल की जीत का सबसे बड़ा कारण उनका पांच साल तक क्षेत्र में सक्रिय रहने के अलावा मोदी-योगी की दमदार छवि रही।
विज्ञापन