फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female student abducted in Agra

आगरा में छात्रा का अपहरण: डांस क्लास से गायब हुई बच्ची, 40 लाख की फिराैती मांगी; ढाई घंटे बाद घर पहुंची मासूम

Fri, 10 Jul 2026 09:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 09:47 PM IST
सार

आगरा में छात्रा के अपहरण से सनसनी फैल गई। डांस क्लास पर जब पिता छात्रा को लेने पहुंचे तो वह गायब मिली। घर लाैटे तो फिराैती का पत्र देखकर परिजन दहशत में आ गए। दो घंटे बाद छात्रा घर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Female student abducted in Agra
आगरा में छात्रा का अपहरण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के प्रताप नगर (थाना जगदीशपुरा) में शुक्रवार शाम को डांस क्लासेज आई 10 वर्षीय छात्रा नाटकीय अंदाज में लापता हो गई। पिता कोचिंग पहुंचे तो बेटी के नहीं मिलने पर घटना का पता चला। घर में 40 लाख रुपये की फिराैती की मांग का पत्र भी मिला। सूचना पर पुलिस ने तलाश की। तीन टीमों में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को छानबीन में लगाया गया। ढाई घंटे बाद छात्रा घर पहुंच गई। वह बदहवास हालत में थी। उसे कुछ याद नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। छात्रा को काैन लेकर गया? पत्र किसने घर के अंदर डाला? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पिता का कहना है कि उसे कार सवार उतारकर चले गए हैं।
विज्ञापन


बालिका के पिता पोशाक और पूजा सामिग्री की बिक्री का कारोबार करते हैं। बेटी कक्षा चार में पढ़ती है। वह प्रताप नगर स्थित पुलिस चाैकी के पास डांस की कोचिंग में जाती है। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी को सवा छह बजे कोचिंग के बाहर उतारा था। पहली मंजिल पर क्लास लगती है। बेटी सीढि़यों पर चढ़ गई। इस पर वो वहां से चले गए। रात तकरीबन आठ बजे बेटी को लेने पहुंचे। मगर टीचर ने बताया कि वह आई नहीं है। वह घबरा गए। इस पर घर आ गए। घर के बरामदे में पत्र पड़ा मिला।
विज्ञापन


 

बेटी के अपहरण पर पिता और मां चीखने लगे। इस पर पड़ोसी आ गए। घर के पास ही अलकापुरी पुलिस चाैकी है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एडीसीपी हिमांशु गाैरव को घटनास्थल पर भेजा गया। तीन टीमों को गठन किया गया। 50 पुलिसकर्मी लगाए गए। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे थे। सोशल मीडिया पर भी अपहरण की जानकारी वायरल हो गई। रात 8:51 बजे नाटकीय अंदाज में बालिका घर पहुंच गई। इससे माता-पिता ने राहत की सांस ली।

अपहरण की गुत्थी उलझी, ढूंढ रहे सवालों के जवाब
डीसीपी सिटी ने बताया कि बालिका कहां गई थी? उसे काैन लेकर गया? वह घर आई तो उसे किसने छोड़ा? इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कालोनी के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। जिस रास्ते से बालिका के घर पहुंचने के बारे में बताया गया, वहां कोई कार नजर नहीं आई है। जबकि पिता का कहना है कि बेटी को ऋषि मार्ग पर कार सवार उतारकर चले गए। वह होश में नहीं है। वह बुरी तरह से घबरा गई है। उसका अपहरण किया गया था। जब भी होश में आती है डर जाती है। उससे कुछ पूछते हैं तो बेहोश हो जाती है। पुलिस ने ऋषि मार्ग के फुटेज देखे हैं। यहां से बालिका का घर 500 मीटर की दूरी पर है। बालिका पैदल ही आती नजर आई है।

 

जानकारी पर बड़ी संख्या में जुट गए व्यापारी
प्रताप नगर पाॅश इलाके में आता है। वहां से बालिका के अपहरण की खबर से लोग दहशत में आ गई। बड़ी संख्या में लोग व्यापारी के घर पहुंच गए। इनमें कारोबारी भी शामिल थे। सभी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कहा कि बच्ची के साथ कुछ भी गलत हो सकता था। इसलिए आरोपी पकड़ा जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं की जाए। 51 मिनट तक पुलिस की कई टीम ने छानबीन की।


 
विज्ञापन

केवल माता पिता आएं, कोई और आया तो नहीं मिलेगी बेटी
घर में मिले पत्र में टाइप करके लिखा था कि आपकी बेटी मेरे पास है। अगर आप अपनी बेटी को वापस पाना चाहते हैं तो 40 लाख रुपये लेकर कल सुबह 4 बजे तक मोती कटरा के पास आ जाना। बेटी को लेने केवल उसके माता पिता के अलावा कोई आया तो नहीं दी जाएगी। और अगर किसी ने पुलिस को सूचना देने की सोची भी तो आपकी बेटी कभी भी आपको नहीं मिल पाएगी। मेरी तरफ से कोई भी फोन या संदेश नहीं आएगा। सुबह आओ पैसा लाओ और अपनी बेटी को लेकर जाओ। ठीक 4 बजे मेरा बंदा आएगा। बाइक से चेक करेगा। और पिता को लेकर जाएगा। पैसा चेक होगा अगर सब कुछ सही हुआ तो बेटी आपको दे दी जाएगी। किसी भी प्रकार की कोई भी होशियारी करने की कोशिश न करें। पुलिस का कहना है कि इस पत्र में किसी तरह की शब्दों की गलती नहीं है। यह पत्र प्रिंट करके निकाला गया है। ऐसा काैन कर सकता है। इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed