{"_id":"6a51185a6946c1bd370b0ae6","slug":"uproar-over-contractor-death-at-factory-in-agra-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कपड़ा फैक्टरी में करंट से ठेकेदार की मौत, गेट पर शव रखकर हंगामा; मालिक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कपड़ा फैक्टरी में करंट से ठेकेदार की मौत, गेट पर शव रखकर हंगामा; मालिक पर लापरवाही का आरोप
Fri, 10 Jul 2026 09:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 10 Jul 2026 09:35 PM IST
सार
परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद फैक्टरी मालिक मौके से फरार हो गया। इससे नाराज परिजन और मजदूर शव को फैक्टरी गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
फैक्टरी पर जुटी भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के भागूपुर स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करंट लगने से मजदूरों के ठेकेदार की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और मजदूरों ने करीब पांच घंटे तक फैक्टरी गेट पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
राजपुर चुंगी आगरा निवासी 35 वर्षीय धीरज कुशवाह पिछले करीब 15 वर्षों से भागूपुर स्थित कमल होजरी फैक्टरी में ठेकेदारी करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे फैक्टरी मालिक ने धीरज को जल्दी बुलाया था। लगातार दो दिन की बारिश के चलते फैक्टरी के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसे पंपसेट से निकाला जा रहा था। इसी दौरान पानी में अचानक करंट दौड़ गया।
घटना से करीब 20 मिनट पहले अन्य मजदूर बाहर निकल चुके थे। धीरज अंदर ही थे और वह करंट की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर मजदूर और उसका भाई मौके पर पहुंचे। वे धीरज को अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद फैक्टरी मालिक मौके से फरार हो गया। इससे नाराज परिजन और मजदूर शव को फैक्टरी गेट पर रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक समझाने के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन
बेसमेंट में चलता है काम
मजदूर सनी ने बताया कि फैक्टरी के बेसमेंट में ही माल का गोदाम और सिलाई मशीनें लगी हैं, जहां मजदूर काम करते हैं। बारिश के कारण वहां जलभराव हो गया था। मृतक धीरज की शादी सात वर्ष पहले पूजा से हुई थी। उसके चार वर्ष का एक बेटा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस मौके पर है। दोनों ने वार्ता कर लिखित समझौता कर लिया।