फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seventh-grade student died of heart attack at school in Firozabad

सातवीं के छात्र की हार्ट अटैक से माैत: स्कूल में बच्चों संग खेल रहा था दीपक, अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा

Fri, 10 Jul 2026 08:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 08:02 PM IST
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सातवीं के छात्र की हार्ट अटैक से माैत हो गई। स्कूल में बच्चों के साथ खेल रहा छात्र अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। आननफानन स्कूल स्टाफ छात्र को अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
seventh-grade student died of heart attack at school in Firozabad
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिकी विद्यालय, चंदवार के 7वीं के छात्र दीपक (12) की शुक्रवार दोपहर हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन ने दूषित मिड-डे-मिल (एमडीएम) खाने से मौत होने का आरोप लगाया। बीएसए सहित पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और एमडीएम के सैंपल लिए। साथ ही दावा किया कि छात्र ने एमडीएम खाया ही नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


बसई मोहम्मदपुर के गढ़ी तिवारी इलाके के निवासी सुभाष चूड़ी छटाई का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका 12 वर्षीय पुत्र दीपक विद्यालय में पढ़ने गया था। दोपहर में उसका चचेरा भाई कन्हैया दुकान से राशन लेने जा रहा था और वह दीपक के परिवार का भी राशन कार्ड लेकर आया था। वह स्कूल में दीपक को बुलाने गया था ताकि राशन की दुकान पर अंगूठा लगवाया जा सके। कन्हैया के बुलावे पर स्कूल में कैरम खेल रहा दीपक जैसे ही कक्षा से अपना बैग लेकर स्कूल के मुख्य गेट तक पहुंचा, अचानक लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे तड़पता देख स्टाफ और चचेरा भाई ट्रॉमा सेंटर लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक दो भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।
विज्ञापन


 

मौत से 2 मिनट पहले तक दोस्तों संग खेल रहा था कैरम
छात्र दीपक की अचानक हुई मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीएसए अनिल कुमार के निर्देश पर एबीएसए विजय सिंह, सुधीर गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, ज्योति पाठक और हेतराम की टीम ने विद्यालय पहुंचकर कई घंटों तक पड़ताल की। जांच टीम ने स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान सहपाठियों ने बताया कि मध्यावकाश के समय दीपक पूरी तरह सामान्य था और अपने दोस्तों के साथ हंसते-खेलते कैरम बोर्ड खेल रहा था। उसने किसी भी तरह की तबीयत खराब होने की शिकायत नहीं की थी। परिजन ने शुरुआत में मिड-डे मील (एमडीएम) खाने के बाद मौत की आशंका जताई थी, लेकिन विभागीय जांच में सामने आया कि दीपक को चावल पसंद नहीं थे, जिसके कारण उसने उस दिन स्कूल में बना मध्याह्न भोजन (तहरी) खाया ही नहीं था।

 

एमडीएम की तहरी और चावल के नमूने जांच के लिए लैब भेजे
छात्र की मौत की सूचना पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 चंदन पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तुरंत विद्यालय का निरीक्षण किया। टीम ने किचन, खाद्यान्न भंडारण और तैयार भोजन की गुणवत्ता जांची। टीम ने मिड-डे मील के तहत बनी तहरी और स्टोर में रखे कच्चे चावल के नमूने सील कर प्रयोगशाला (लैब) भेज दिए हैं। जांच में सामने आया कि वही मिड-डे मील स्कूल के अन्य सभी बच्चों ने भी खाया था, लेकिन किसी भी अन्य छात्र की तबीयत नहीं बिगड़ी। विभाग के अनुसार संबंधित छात्र पहले से कुछ अस्वस्थ बताया गया है।

जांच में सामने आया है कि छात्र घटना से पहले साथियों के साथ कैरम खेल रहा था और उसने मध्याह्न भोजन नहीं किया था। बैग लेकर लौटते समय वह स्कूल गेट पर अचानक गिर पड़ा। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का प्रतीत हो रहा है। अभिभावकों की संतुष्टि के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। -अनिल कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी

छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। -तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर

ये भी पढ़ें-आगरा में भयानक हादसा: आईएसबीटी पर ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, महिला समेत दो की माैत; हाईवे हुआ जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed