फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two brothers clash over land at Tehsil office in agra

UP:  करोड़ों की जमीन के लिए भिड़े दो भाई, तहसील में जमकर चले लात-घूंसे; चार गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 10:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 10 Jul 2026 10:29 PM IST
सार

जमीन के विवाद को लेकर दो भाई आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तहसील में जमकर लात-घूंसे चले। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Two brothers clash over land at Tehsil office in agra
माैके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के तहसील फतेहाबाद स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर शुक्रवार को ससुराल की करोड़ों रुपये की जमीन बेचने के लिए दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। करीब आधे घंटे तक तहसील परिसर में हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जिला फिरोजाबाद थाना टूंडला क्षेत्र के गांव नगला केशो निवासी लाखन सिंह ने बताया कि थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला कांस में उसकी और उसके छोटे भाई खेतपाल की एक ही परिवार में ससुराल है। सास राधा देवी का कोई पुत्र नहीं था। उनका इलाज कराने और सालियों की शादी में खर्च करने के कारण सास ने अपनी छह बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी, जबकि शेष चार बीघा जमीन तीन लोगों के नाम कर दी थी। वर्ष 2020 में राधा देवी का निधन हो गया। 
विज्ञापन


लाखन सिंह के अनुसार, वह शुक्रवार को अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कराने तहसील फतेहाबाद पहुंचा। उसका छोटा भाई खेतपाल भी अपने पुत्रों के साथ वहां पहुंच गया और जमीन में हिस्सा मांगने लगा। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिससे तहसील परिसर में करीब आधा घंटे तक अफरातफरी मची रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खेतपाल पुत्र लीलाधर, जोगेंद्र, धनपाल पुत्र खेतपाल तथा वीरेंद्र पुत्र धीमान को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। चारों का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed