{"_id":"6a6e5be3d011e6d4190693f3","slug":"former-village-head-and-family-members-attacked-with-intent-to-kill-over-a-land-dispute-agra-news-c-25-1-agr1008-1123635-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जमीन के विवाद में परिजन समेत पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जमीन के विवाद में परिजन समेत पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला
Sun, 02 Aug 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।नगरिया में मारपीट में घायल (पूर्व प्रधान मुन्नालाल के सिर से पट्टी बंदी है) घायल
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया में शनिवार सुबह को जमीन के विवाद में एक पक्ष ने पूर्व ग्राम प्रधान और परिजन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किए गए हमले में पूर्व प्रधान समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया, जहां पूर्व प्रधान की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आगरा के एसएन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया।
घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। गांव निवासी नगरिया निवासी राजेश पुत्र मुन्नालाल ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। राजेश ने आरोप लगाया कि शनिवार सुबह विपक्षी लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी मां सुनीता देवी के साथ भी मारपीट की। राजेश ने बताया कि घटना की सूचना पर उनके पिता पूर्व प्रधान मुन्नालाल, नारायण सिंह पुत्र मोतीराम तथा छोटू पुत्र देवीराम बाइक पर फतेहाबाद से गांव लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही विपक्षियों ने उन पर भी लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मारपीट में राजेश, उसके पिता पूर्व प्रधान मुन्नालाल, मां सुनीता देवी, चचेरे भाई छोटू और नारायण सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रधान मुन्नालाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के एसएन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया। फतेहाबाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।