{"_id":"682176d2b9bcbfe2f709c4f0","slug":"friend-turned-out-to-be-murderer-know-reason-behind-the-murder-of-auto-driver-came-to-light-2025-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: दोस्त निकला कातिल, ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम, सामने आई ऑटो चालक के कत्ल की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: दोस्त निकला कातिल, ऐसे दिया था हत्याकांड को अंजाम, सामने आई ऑटो चालक के कत्ल की वजह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 12 May 2025 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार
ऑटो चालक का कत्ल दोस्त ने ही किया था। आरोपी ने फावड़े से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस कातिल दोस्त की तलाश में जुटी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव पुरा गोवर्धन में ऑटो चालक राजेश की फावड़े से काटकर हत्या उसके दोस्त गौरव ठाकुर ने की थी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से आरोपी के खून से सने कपड़े भी मिले हैं। मृतक के परिजन ने गौरव के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। हत्या के पीछे करीब डेढ़ साल पहले हुए लेनदेन के विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
फाउंड्री नगर निवासी ऑटो चालक राजेश गोस्वामी की शनिवार को पुरा गोवर्धन में निर्माणाधीन मकान में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि राजेश की पत्नी बबीता ने राजेश के दोस्त गौरव ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गौरव का लेनदेन के लिए पति से झगड़ा भी हुआ था। बाद में गौरव ने फिर से दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना वाली रात को गौरव ही पति को बुलाने आया था। राजेश उस वक्त सो रहे थे। वह अपने साथ ले गया। इसके बाद पुरा गोवर्धन में निर्माणाधीन मकान में ले जाकर शराब पार्टी की और फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी। पुलिस को घटनास्थल से गौैरव के खून से सने कपड़े और फावड़ा मिला है। एसीपी एत्मादपुर ने बताया कि चालक की हत्या में उसके दोस्त गौरव के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
अपनी ससुराल में रह रहा था ऑटो चालक
ऑटो चालक राजेश कुमार फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह करीब 8 साल से ससुराल फाउंड्री नगर पवन विहार में ही किराये पर रह रहा था। उसके दो बेटे राज (16), वंश (10), दो बेटियां सीमा और मानसी हैं।
ऑटो चालक राजेश कुमार फिरोजाबाद का रहने वाला था। वह करीब 8 साल से ससुराल फाउंड्री नगर पवन विहार में ही किराये पर रह रहा था। उसके दो बेटे राज (16), वंश (10), दो बेटियां सीमा और मानसी हैं।
पुरा गोवर्धन में मकान बनवा रहा था हत्यारोपी
हत्यारोपी गौरव ठाकुर फाउंड्री नगर मे रहता है। वह पुरागोवर्धन में प्लाट खरीद कर मकान बनवा रहा है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने साथी राजेश की हत्या इसी प्लाट के सामने बने अधबने मकान में की है। दूसरी ओर, पुलिस की जांच में यह भी सामने आ रहा है कि दोनों दोस्तों का एक दूसरे के घरों पर आना जाना था। अवैध संबंधों के शक में भी हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।