सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fuel Crisis or Profit Game Premium Petrol Sold as Supply Cuts Hit Agra

UP: पेट्रोल-डीजल पर 'प्रीमियम का खेल',  सप्लाई कटौती के बीच आम ग्राहकों से वसूली; आपदा का उठाया जा रहा फायदा

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 28 Mar 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा में पेट्रोल-डीजल सप्लाई में कटौती के बीच कई पंपों पर सादा ईंधन न देकर प्रीमियम फ्यूल बेचने की शिकायतें सामने आई हैं। डीजल की किल्लत से खासकर ग्रामीण इलाकों में किसान परेशान हैं, जिससे फसल से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं।
 

Fuel Crisis or Profit Game Premium Petrol Sold as Supply Cuts Hit Agra
पेट्रोल पंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

डीजल और पेट्रोल की सप्लाई में 20 फीसदी की कटौती की गई, लेकिन शहर से देहात तक कई पंपों पर बिक्री प्रभावित रही है। आपदा का फायदा उठाते हुए कई पंप संचालकों ने सादा डीजल और पेट्रोल की बिक्री बंद कर दी है। सादा पेट्रोल-डीजल न होने का बहाना बनाकर पंप कर्मचारी केवल प्रीमियम डीजल-पेट्रोल ही दे रहे हैं। शहर में कारगिल पेट्रोल पंप, साई की तकिया के पंपों को लेकर ऐसी शिकायतें की गईं, वहीं ग्वालियर रोड और बाह में दो पंपों पर डीजल लेने पहुंचे लोग बैरंग लौटे।
Trending Videos


बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात बोदला-सिकंदरा रोड के कारगिल पंप पर पेट्रोल न होने के कारण बैरिकेडिंग लगा दी गई और वाहनों का पंप पर प्रवेश रोक दिया गया। इसी तरह ग्वालियर रोड पर भी रात में पंपों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई। पंप संचालकों के मुताबिक उनकी गाड़ियां रास्ते में थीं, जिस वजह से बिक्री नहीं हो पाई। सुबह से बिक्री चालू कर दी गई, लेकिन कारगिल पंप पर शाम को प्रीमियम पेट्रोल की ही बिक्री की गई। यहां सादा पेट्रोल नहीं दिया गया। जिले में प्रतिदिन प्रीमियम पेट्रोल की खपत 25 हजार किलो लीटर है, जबकि सादा पेट्रोल 1000 किलो लीटर बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बाह में डीजल की किल्लत, किसान परेशान
 सरकार के दावों के उलट बाह के दो पेट्रोल पंपों पर शुक्रवार को डीजल की किल्लत बनी रही। सुबह से शाम तक लोग डीजल के लिए परेशान रहे। देर शाम एक पंप पर जैसे ही डीजल की बिक्री शुरू हुई, वाहन लेकर लोग पहुंच गये। यहां पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं रही, लेकिन डीजल के लिए किसानों को परेशान होना पड़ा। गांव रुदमुली के रिंकू भदौरिया, जरार के हरिओम और अरविंद ने बताया कि डीजल नहीं मिलने के कारण गेहूं, सरसों की मड़ाई एवं आलू की खुदाई का काम प्रभावित हो रहा है। काम छोड़कर डीजल के लिए पंप के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। देवता फिलिंग स्टेशन के संचालक विष्णु पेंगाेरिया ने बताया कि एडवांस के बाद भी डीजल की आपूर्ति नहीं मिली है। इसलिए शुक्रवार को वितरण बंद रहा।

 

आईएमए  अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने क हा कि पंप पर सादा पेट्रोल की जगह प्रीमियम पेट्रोल दे रहे हैं। सादा पेट्रोल दे नहीं रहे हैं, जबकि प्रीमियम पेट्रोल 9 रुपये लीटर महंगा है। यह बेवजह दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारी ऐसे पंपों की जांच करें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
 

 जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तेल कंपनियां पहले उधार दे रहीं थी, लेकिन अब पहले भुगतान ले रहीं है। जो पंप प्री-पेमेंट नहीं कर पा रहे, केवल वहीं दिक्कत है। शहर में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य है। लोग परेशान न हों, भरपूर सप्लाई है।

 

न्यूमेरिक्स
- 374 पंप हैं जिले में
- 206 पंप इंडियन ऑयल के
-75 पंप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के
- 66 पंप भारत पेट्रोलियम के
- 17 पंप न्यारा के
- 12 पंप रिलायंस के
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed