{"_id":"69db612391f6fcd979054b82","slug":"gang-involved-in-car-pledging-fraud-busted-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाड़ियां गिरवी रख हड़पे लाखों रुपये, आगरा में इस तरह हुई ठगी की बड़ी वारदात; 12 कार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाड़ियां गिरवी रख हड़पे लाखों रुपये, आगरा में इस तरह हुई ठगी की बड़ी वारदात; 12 कार बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कार किराये पर लेकर ठगी करने वाले गिरोह का आगरा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक कई लोगों को शिकार बना चुका है। पुलिस ने 12 कारें भी गिरोह से बरामद की हैं।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने कार किराये के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोगों से गाड़ियां लेकर उन्हें गिरवी रखकर लाखों रुपये की ठगी की। पुलिस ने उनके पास से 12 कार, मोबाइल फोन और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।
गैंग फर्जी आधार कार्ड और एग्रीमेंट तैयार कर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी इंजीनियरों को गाड़ी किराये पर लगाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस के अनुसार गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
रामबाग निवासी प्रेम शुक्ला, प्रवल प्रताप और बॉबी कुमार समेत करीब एक दर्जन लोगों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि ट्रांस यमुना फेस द्वितीय निवासी धीरज कुमार और हनुमंत सिंह परमार ने गाड़ियों को अनुबंधित कराने का भरोसा दिलाया था। अनुबंध के बाद आरोपियों ने करीब 16 लग्जरी गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर गिरवी रख दिया।
जब वाहन मालिकों ने तय राशि की मांग की तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। बाद में जानकारी करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन