{"_id":"6a3cc8004a5d6f262f08565a","slug":"grand-jagannath-snana-yatra-festival-in-agra-on-june-29-deities-to-receive-maha-abhishek-with-251-kalashas-2026-06-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गजानन स्वरूप में विराजेंगे भगवान जगन्नाथ, आगरा में भव्य स्नान यात्रा महोत्सव की तैयारियां; ये है तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गजानन स्वरूप में विराजेंगे भगवान जगन्नाथ, आगरा में भव्य स्नान यात्रा महोत्सव की तैयारियां; ये है तारीख
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:47 AM IST
विज्ञापन
सार
आगरा में 29 जून को इस्कॉन की ओर से श्रीजगन्नाथ महाभिषेक स्नान यात्रा महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का 251 कलशों से भव्य अभिषेक किया जाएगा। महाभिषेक के बाद भगवान 15 दिनों के अनवसर काल के लिए एकांत विश्राम में चले जाएंगे और मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।
श्रीजगन्नाथ महाभिषेक स्नान यात्रा महोत्सव समिति
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) की ओर से 29 जून को महाराजा अग्रसेन भवन, लोहामंडी में श्रीजगन्नाथ महाभिषेक स्नान यात्रा महोत्सव आयोजित होगा। इस विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा संग गजानन स्वरूप में दिखेंगे।
इस्कॉन के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने आमंत्रणपत्र विमोचन के दौरान बताया कि स्नान पूर्णिमा पर भगवान का पंच नदियों के जल, पंचगव्य, पंचामृत और फलों के रस से भरे 251 कलशों से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भव्य महाभिषेक होगा। श्रद्धालुओं को भी इस अभिषेक में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा। सुबह मंगला आरती के बाद भगवान की शोभायात्रा कीर्तन करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
संयोजक नितेश अग्रवाल व कांता प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महाभिषेक के बाद भगवान 15 दिनों के लिए एकांत विश्राम में चले जाएंगे। इसे अनवसर काल कहा जाता है। अगले 15 दिनों तक मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान विमल फतेहपुरिया, अमित बंसल, सुधीर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, विकास बंसल, नवीन सिंघल, सुशील अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, अतुल कत्याल, अंकित अग्रवाल, हर्ष खटाना, आशीष गोयल, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।