{"_id":"6a76b272496a0dc20508d422","slug":"hariyali-teej-2026-is-it-on-august-14-or-15-know-correct-date-puja-muhurat-and-significance-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब 14 या 15 अगस्त को? दूर करें संशय, जानें सही तारीख; पूजा का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब 14 या 15 अगस्त को? दूर करें संशय, जानें सही तारीख; पूजा का शुभ मुहूर्त
Sat, 08 Aug 2026 10:07 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:07 AM IST
सार
हरियाली तीज 2026 में शनिवार, 15 अगस्त को मनाई जाएगी। यह पर्व सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी, जबकि बाजारों में मेहंदी, चूड़ियों, घेवर और शृंगार सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
हरियाली तीज 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला हरियाली तीज पर्व शनिवार 15 अगस्त को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजारों में घेवर, फेनी, मेहंदी और शृंगार के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। हरियाली तीज पर सुहागिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।
विज्ञापन
विजय नगर निवासी अर्चना जैन ने बताया कि इस बार मैंने विशेष रूप से राजस्थानी लहरिया साड़ी और चूड़ियां महिलाओं को लुभा रही हैं। सुबह भगवान शिव-पार्वती की कथा सुनकर ही जल ग्रहण करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीपुरम निवासी श्वेता ने बताया कि बचपन में सारी सखियां मिलकर झूला झूलतीं और कजरी-तीज के गीत गाया करते थे। यह त्योहार आपसी प्रेम और संस्कृति को सहेजने का भी मौका देता है।
बोदला निवासी निशा उत्प्रेरी का कहना है कि शादी के बाद यह मेरी पहली तीज है। मायके से आए विशेष शृंगार के सामान और हरे जोड़े में पूजा करूंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर परंपराओं के साथ पूजन करूंगी।
शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि श्रावण शुक्ल तृतीया पर 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे तक हरियाली तीज मनाई जाएगी। दिनभर रवियोग रहेगा।
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्रा ने बताया कि श्रावण शुक्ल तृतीया पर 15 अगस्त को शाम 5:28 बजे तक हरियाली तीज मनाई जाएगी। दिनभर रवियोग रहेगा।
शुभ मुहूर्त-
सुबह 6 बजे से 9:09 तक
दोपहर- 12:48 से 3:06 तक।
सुबह 6 बजे से 9:09 तक
दोपहर- 12:48 से 3:06 तक।