{"_id":"69d03128a8d1207e91032fd2","slug":"havoc-of-storm-and-rain-10-injured-as-three-houses-collapse-in-sikri-power-outage-reported-agra-news-c-25-1-agr1067-1026636-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: आंधी, बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसलें चौपट, गिर गए मकान; 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: आंधी, बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसलें चौपट, गिर गए मकान; 10 लोग घायल
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
सार
तेज आंधी और ओलावृष्टि ने आगरा में भारी तबाही मचाई, कई मकान गिरने से 10 लोग घायल हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर के कई इलाके घंटों तक अंधेरे में डूबे रहे।
आंधी-बारिश से यह हुआ हाल
विज्ञापन
विस्तार
आगरा में शुक्रवार रात 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से चली आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। फतेहपुर सीकरी के ग्राम मई बुजुर्ग में तेज आंधी से शफीक, आबिद और मंगल के मकान भरभरा कर गिर गए। हादसे में शफीक, नूरजहां, मुस्कान, सुल्ताना, जोया, संजू, इजाजू एवं समीर समेत 10 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस और निजी साधनों से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को एसएन रेफर कर दिया गया।
वहीं, सीकरी के ही पिंकी और धर्मेंद्र के घरों की टिन शेड उड़ गई। नगला धीरू में टिनशेड गिरने से नगीना नाम की महिला घायल हो गईं। वहीं, शहर के कर्मयोगी श्यामजी एन्क्लेव फेज-1 में मकान का छज्जा गिर गया। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। उधर, तेज आंधी-बारिश की वजह से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। न्यू आगरा व अजीजपुर-जगनेर रोड पर बिजली की लाइन पर पेड़ गिर गया। पश्चिमपुरी में स्ट्रीट लाइट का खंभा ही हवा के झोंके में टेढ़ा हो गया जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई।
संजय प्लेस और सुल्तानगंज की पुलिया पर होर्डिंग गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। यमुनापार, लॉयर्स कॉलोनी, केके नगर जैसे क्षेत्रों में करीब तीन घंटे बाद सप्लाई सुचारू हो सकी। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को तेज आंधी व बारिश की चेतावनी जारी की थी। शुक्रवार को दिनभर तो मौसम साफ रहा, लेकिन रात करीब 8 बजे अचानक आई आंधी-बारिश और आलोवृष्टि से हालात खराब हो गए।
हवा का दबाव इतना अधिक था कि हाईवे से लेकर एमजी रोड, भगवान टॉकीज और संजय प्लेस जैसे व्यस्त इलाकों में दुपहिया वाहन चालकों को अपने वाहन जहां के तहां खड़ा करने पड़े। करीब आधे घंटे तक लोग सुरक्षित ठिकानों के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। आंधी के दौरान भगवान टॉकीज चौराहे के पास स्थित भारत टी स्टॉल पर एक भारी भरकम पेड़ गिर गया। हालांकि वहां मौजूद लोग बाल-बाल बचे। जीवनी मंडी क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास लगे विशालकाय होर्डिंग और बैनर उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली के तार टूटने और खंभे गिरने से पूरी रात अंधेरा छाया रहा।
Trending Videos