{"_id":"69b0f5c175f42548880ccb39","slug":"high-tension-power-lines-over-schools-put-children-at-risk-in-agra-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के ऊपर झूल रहे मौत के तार: हाईटेंशन लाइन से खतरे में बच्चों की जान, हुक्मरान को नहीं पड़ रहा कोई असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के ऊपर झूल रहे मौत के तार: हाईटेंशन लाइन से खतरे में बच्चों की जान, हुक्मरान को नहीं पड़ रहा कोई असर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार
आगरा के भिड़ावली और हिंगोटखेड़ा के परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन और एलटी लाइन बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है। कई शिकायतों के बावजूद अभी तक बिजली विभाग ने इन्हें हटाने की कार्रवाई नहीं की है।
हाईटेंशन तार।
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन नाैनिहालों के लिए जान का जोखिम बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी हुक्मरान सुन नहीं रहे हैं। जबकि प्रदेश के भदोही में कंपोजिट स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शाॅर्ट सर्किट होने से अनुदेशक सहित 15 बच्चे झुलस गए। बड़ा सवाल ये है कि क्या जिम्मेदारों को यहां भी ऐसे ही किसी हादसे का इंतजार है।
सैंया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भिड़ावली और बाह क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय हिंगोटखेड़ा के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन और एलटी लाइन को हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से लिखित शिकायत की गई है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोग बताते हैं कि हल्की सी हवा चलने पर तार झूलते रहते हैं। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। प्राथमिक स्कूल भिड़ावली की प्रधानाध्यापिका रश्मि शर्मा ने बताया कि स्कूल के ऊपर से 11000 की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसे हटवाने की मांग खंड शिक्षाधिकारी सैंया को पत्र लिखकर की थी। अभी तक लाइन नहीं हटी है।
बाह के हिगोंटखेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने बताया कि स्कूल के ऊपर से हाईटेंशन और एलटी लाइन गुजरी है। इसके तार झूलते रहते हैं। कई बार फाॅल्ट हो चुका है। अधिशासी अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र लिखकर लाइन को हटाने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम प्रधान साैरभ शर्मा ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विद्युत लाइन न हटी तो करेंगे आंदोलन
प्रदेश संगठन मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ बृजेश दीक्षित ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे विद्यालयों से तुरंत बिजली की हाईटेशन व एलटी लाइनों को हटाना चाहिए। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग को सूची तैयार करनी चाहिए। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
स्कूलों को चिह्नित करा रहे हैं
बीएसए जितेंद्र गोंड ने बताया कि ऐसे स्कूलों का हमने पैसा भेज दिया गया है। स्कूलों को चिन्हित करा रहे हैं। जल्द ही स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन को हटवाया जाएगा।
Trending Videos